न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका! तीन सदस्य पॉजिटिव, बेन स्टोक्स की कप्तानी में खेलेगी नई टीम

ब्रिटेन में पिछले कुछ समय से कोरोनावायरस फिर जोर पकड़ने लगा है। यहां यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के कई मैच खेले जा चुके हैं। कोरोना फैलने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 7:52:22

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका! तीन सदस्य पॉजिटिव, बेन स्टोक्स की कप्तानी में खेलेगी नई टीम

ब्रिटेन में पिछले कुछ समय से कोरोनावायरस फिर जोर पकड़ने लगा है। यहां यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के कई मैच खेले जा चुके हैं। कोरोना फैलने का एक कारण खचाखच भरे स्टेडियम को भी बताया जा रहा है। दिनों दिन केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच, इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भी बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले अंग्रेज टीम के तीन खिलाड़ी और चार सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनका नाम उजागर नहीं किया गया है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज बिल्कुल नई 18 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा कि सीरीज तय कार्यक्रम के हिसाब से होगी। हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की वापसी हुई है और उन्हें वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए कप्तानी सौंप दी गई है।

ईसीबी ने सभी खिलाड़ियों को किया आइसोलेट

ईसीबी ने कहा कि जो खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए हैं, वे प्रोटोकॉल के तहत 4 जुलाई से सेल्फ आइसोलशन में हैं। टीम के अन्य खिलाड़ी भी उनके नजदीक रहे हैं। ऐसे में वे भी आइसोलेशन में रहेंगे। ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम हैरिसन ने कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना है कि डेल्टा वैरिएंट के आने के साथ बायो बबल में छूट के बाद खतरा बढ़ गया है। हमने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के हित में प्रोटोकॉल का एक नियम बनाया है। सभी ने पिछले 14 महीने में सीमित परिस्थितियों में साथ दिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ 8 जुलाई को है पहला वनडे

पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे 8, 10 और 13 जुलाई तथा तीन टी20 मुकाबले 16, 18 और 20 जुलाई को खेले जाएंगे। हाल ही श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज खेली थी। इंग्लैंड को पाकिस्तान के बाद भारत के खिलाफ 4 अगस्त से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

टीम : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक बेल, डेनी ब्रिग्स, ब्राइडन कार्स, जैक क्रॉले, बेन डकेट, लुईस जॉर्ज, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डैन लॉरेंस, डेविड मलान, साकिब महमूद, क्रेग ओवर्टन, मैट पार्किनसन, डेविड पेन, फिल सॉल्ट, जॉन सिम्पसन, जेम्स विंस।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत