न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया और आस्ट्रेलियन मीडिया में गर्मा-गर्मी, विराट के बाद निशाने पर आए जडेजा, वीडियो वायरल

विराट और न्यूज रिपोर्टर के बीच कुछ बातचीत हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस घटना के बाद से ऑस्ट्रेलियन मीडिया भारतीय टीम के पीछे पड़ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 5:51:46

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया और आस्ट्रेलियन मीडिया में गर्मा-गर्मी, विराट के बाद निशाने पर आए जडेजा, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 3 टेस्ट मैच खेल चुकी है और अब टीम इंडिया मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटी हुई है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब दोनों टीमों की कोशिश 26 दिसंबर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में बढ़त लेने की होगी। हालांकि इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियन मीडिया और भारतीय टीम के बीच जमकर गर्मा-गर्मी हो रही है।

दरअसल, कुछ दिन पहले जब टीम इंडिया मेलबर्न पहुंची थी तो एयरपोर्ट पर विराट कोहली और 7 न्यूज के एक रिपोर्टर के बीच बहस हो गई। उस समय विराट कोहली अपने परिवार के साथ थे। इस दौरान न्यूज चैनल रिपोर्टर का कैमरा कथित तौर कोहली के परिवार की ओर मुड़ गया जिस पर विराट थोड़ा नाराज हुए। इसके बाद विराट और न्यूज रिपोर्टर के बीच कुछ बातचीत हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस घटना के बाद से ऑस्ट्रेलियन मीडिया भारतीय टीम के पीछे पड़ गई है।

विराट कोहली की घटना के बाद अब ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने रवींद्र जडेजा को निशाना बनाने की कोशिश की। दरअसल, मेलबर्न टेस्ट से पहले टीम इंडिया की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया की लोकल मीडिया और भारतीय मीडिया दोनों मौजूद थे। इस दौरान जडेजा ने सभी सवालों के जवाब हिंदी में दिए जिससे ऑस्ट्रेलियन मीडिया नाराज हो गई। ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने इंग्लिश में जडेजा से सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर ने मना कर दिया जिससे ऑस्ट्रेलियन मीडिया खफा हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत