Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC से पहले T20 में पाक के बाबर आजम ने रचा इतिहास, आयरलैंड से जीती सीरीज, कोहली को छोड़ा पीछे

बाबर का टी20 इंटरनेशनलल क्रिकेट में यह 39वां अर्धशतक था। इससे पहले विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 38 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे जो अब बाबर आजम के नाम हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 5:43:48

T20WC से पहले T20 में पाक के बाबर आजम ने रचा इतिहास, आयरलैंड से जीती सीरीज, कोहली को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों T20WC से पहले विदेशी दौरों पर T20 मैच खेलने में व्यस्त है। इन प्रतियोगिताओं के जरिये वह विश्व कप के लिए स्वयं को तैयार कर रही है। हाल ही में पाकिस्तान ने आयरलैंड से अपनी 3 मैचों की टी20 सीरीज को पूरा किया है। इस सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है। आयरलैंड के खिलाफ 3रा T20 खेलते हुए पाक कप्तान बाबर आजम ने एक विश्व कीर्तिमान बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। डबलिन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली। बाबर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो विराट कोहली भी नहीं बना सके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर इस मुकाबले में लय में नजर आए। उन्होंने एक ओवर में 4 छक्के उड़ाए। 14वें ओवर में बाबर ने लगातार 3 छक्के जड़े। अर्धशतक जड़ते ही उन्होंने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया। बाबर ने 39वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर किया जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विश्व कीर्तिमान है।

आयरलैंड ने पाकिस्तान (IRE vs PAK) को 179 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। बाबर आजम ने 42 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 38 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। बाबर का टी20 इंटरनेशनलल क्रिकेट में यह 39वां अर्धशतक था।
इससे पहले विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 38 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे जो अब बाबर आजम के नाम हो गया है। बाबर और विराट के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 34 बार यह कारनामा किया है। मोहम्मद रिजवान 29 वहीं डेविड वॉर्नर 27 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology