Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेमीफाइनल खेलने से पूर्व डेविड वॉर्नर ने किया हैरान करने वाला खुलासा, ऑस्ट्रेलिया का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं लेंगे

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बड़ा ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 5:10:43

सेमीफाइनल खेलने से पूर्व डेविड वॉर्नर ने किया हैरान करने वाला खुलासा, ऑस्ट्रेलिया का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं लेंगे

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बड़ा ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है। वॉर्नर का कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को स्वीकार नहीं करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले साल अपने क्रिकेटर्स का कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू करेगी। इस समय वॉर्नर भारत में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से खेल रहे हैं। वह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अगले साल न्यू ईयर में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। हालांकि टी20 और वनडे को लेकर उन्होंने फिलहाल कुछ फैसला नहीं किया है।

टी20 लीग्स में खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने दुबई कैपिटल्स टीम के साथ करार किया है उसी समय पर वह बीबीएल खेलने के लिए भी प्रतिबद्ध है। वह यूएई की टी20 लीग में बीबीएल के बाद ही हिस्सा ले पाएंगे। वॉर्नर ने इस साल एशेज के खत्म होने के बाद ये कहा था कि वह जल्द ही टेस्ट करियर को अलविदा कह देंगे। तब ऐसी खबरें आई थी कि वह यब सबकुछ टी20 लीग्स खेलने के लिए कर रहे हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने इससे भी इनकार कर दिया।

वॉर्नर चैंपियंस ट्रॉफी भी खेलना चाहते हैं

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आईसीसी विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगी। वॉर्नर इस समय बेहतरीन लय में हैं। वॉर्नर अपना तीसरा विश्व कप सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेलेंगे। 37 वर्षीय वॉर्नर ने सेमीफाइनल से एक दिन पहले कहा कि वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप और पाकिस्तान में 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी तक सफेद गेंद का क्रिकेट खेलते रहना चाहते हैं।
डेविड वॉर्नर ने आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला ब्रैड हॉग, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शोएब मलिक का उदाहरण दिया जिन्होंने 40 पार के बाद भी खेला है। उन्होंने कहा, ‘हर कोई यथार्थवादी लक्ष्य बनाना चाहता है। मेरा लक्ष्य टी20 विश्व कप खेलना है और उसके बाद तय करूंगा कि आगे सफेद गेंद का क्रिकेट खेल सकूंगा या नहीं। मैं अभी भी फिट हूं और सहज होकर खेल पा रहा हूं। मैं सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं लूंगा। ऑस्ट्रेलिया में 5 टी20 या वनडे या तीन टेस्ट खेलने पर अनुबंध अपग्रेड हो जाता है और आप उससे बंध जाते हैं। अपने करियर के इस मुकाम पर जब मेरी कमर में भी हलका सा दर्द रहता है, मैं कोई करार नहीं करना चाहता। इससे दीर्घकाल में प्रायोजन संबंधी कई बाध्यताएं हो जाती हैं।

वॉर्नर गंवा देंगे 8 करोड़ रुपये

डेविड वॉर्नर मौजूदा विश्व कप में 9 पारियों में 499 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में वॉर्नर से ऑस्ट्रेलिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वॉर्नर बड़े मैच के खिलाड़ी माने जाते हैं। वॉर्नर को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के तहत सालाना 1.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मिलते हैं। यह भारतीय रुपयों में लगभग 8 करोड़ रुपये है। ऐसे में यदि वह सालाना कॉन्ट्रेक्ट लेने से इनकार करते हैं तो वह 8 करोड़ रुपये को गंवा देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology