न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ इसलिए नहीं चुना क्योंकि सरनेम खान है? कांग्रेस की शमा मोहम्मद का गंभीर पर तंज

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर धार्मिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि क्या सरफराज़ को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज किया गया क्योंकि उनके नाम के साथ खान जुड़ा है?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 2:01:02

सिर्फ इसलिए नहीं चुना क्योंकि सरनेम खान है? कांग्रेस की शमा मोहम्मद का गंभीर पर तंज

भारत की घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज सरफराज़ खान एक बार फिर टीम इंडिया में चयन से चूक गए हैं, और अब इस मसले पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर धार्मिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि क्या सरफराज़ को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज किया गया क्योंकि उनके नाम के साथ 'खान' जुड़ा है?

शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा — “Is Sarfaraz Khan not selected because of his surname ! #justasking. We know where Gautam Gambhir stands on that matter.” इस बयान के जरिए उन्होंने गंभीर के भारतीय जनता पार्टी (BJP) से पुराने जुड़ाव पर भी निशाना साधा।

बता दें कि मंगलवार को भारत ए टीम का ऐलान हुआ था, जो अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इस टीम में सरफराज खान को शामिल नहीं किया गया, जिससे क्रिकेट फैंस के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।

ओवैसी ने भी उठाए सवाल, मोहसिन रजा ने किया पलटवार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरफराज को नजरअंदाज करने पर सवाल उठाए। AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "जब एक खिलाड़ी का औसत इतना अच्छा है, तो उसके ना चुने जाने के पीछे कुछ तो बात होगी।"

हालांकि, इस मसले पर पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रज़ा ने कड़ा विरोध जताया और इसे "राजनीतिक एजेंडा" करार दिया। उन्होंने कहा, "क्रिकेट के भविष्य से खेलना बंद करें। मोहम्मद शमी खेलते हैं, मोहम्मद सिराज खेलते हैं। फिर ये भेदभाव का आरोप कैसे? ये अनुचित है।"

क्या है सरफराज के प्रदर्शन का सच?

सरफराज खान ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाई है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 65 से ऊपर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उसी सीरीज में 150 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके बावजूद उन्हें न तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मौका मिला, न ही इंग्लैंड दौरे में टीम में जगह दी गई।

हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने केंटरबरी में तेज गेंदबाजी वाली परिस्थितियों में 92 रन बनाकर आलोचकों को चुप कराया था। लेकिन उसके बाद भी करुण नायर को उनके ऊपर तरजीह दी गई, जिसे लेकर सवाल उठने लाजमी हैं। करुण को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में मौका मिला, लेकिन प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम से बाहर हो गए — इसके बावजूद सरफराज़ को दोबारा नहीं बुलाया गया।

चोट और चयन की उलझन

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हाल ही में सफाई दी थी कि वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सरफराज को उनकी जांघ की चोट (क्वाड्रिसेप इंजरी) के चलते टीम से बाहर रखा गया। उन्होंने इरानी कप और दलीप ट्रॉफी जैसे अहम टूर्नामेंट्स में भाग नहीं लिया था। लेकिन इस स्पष्टीकरण के बावजूद, बार-बार टीम से बाहर किए जाने पर अब सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक बयानबाज़ी बनाम चयन की पारदर्शिता

टीम इंडिया में चयन को लेकर धार्मिक पक्षपात का आरोप कोई पहली बार नहीं लगा है, लेकिन इस बार यह सीधे तौर पर कोच और चयनकर्ताओं की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। क्रिकेट के गलियारों में भले ही यह एक तकनीकी और प्रदर्शन आधारित फैसला माना जा रहा हो, लेकिन जब किसी खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज किया जाए, तो शक की गुंजाइश रह जाती है।

सरफराज खान ने तमिलनाडु में बुछी बाबू टूर्नामेंट में शानदार शतक के साथ वापसी की है और अब रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर खुद को साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यही है कि क्या उन्हें उनकी काबिलियत का सही ईनाम मिलेगा — या फिर राजनीति और पूर्वाग्रह उनका रास्ता रोकते रहेंगे?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट