न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने पहली बार खोला ग्राउण्ड स्टाफ के लिए खजाना, 10 मैदानों के स्टॉफ को दिया 2.50 करोड़

IPL इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब BCCI ने खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों को मनी देने के साथ-साथ ग्राउंड मैन और क्यूरेटर्स के लिए भी खजाना खोल दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 3:35:59

BCCI ने पहली बार खोला ग्राउण्ड स्टाफ के लिए खजाना, 10 मैदानों के स्टॉफ को दिया 2.50 करोड़

रविवार रात को IPL 2024 का फाइनल कोलकाता नाइट राइर्डस और सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य खेला गया, जिसमें KKR ने SRH को शिकस्त देते हुए तीसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। विजेता बनने पर KKR को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिले हैं। IPL इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब BCCI ने खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों को मनी देने के साथ-साथ ग्राउंड मैन और क्यूरेटर्स के लिए भी खजाना खोल दिया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ग्राउंड स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। यह 10 मैदानों के स्टाफ को मिलेगा। वहीं तीन अतिरिक्त ग्राउंड के स्टाफ को भी मोटी रकम मिलेगी।

जय शाह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर्स के लिए बड़ी घोषणा की। जय शाह ने एक्स पर लिखा, ''हमारे सफल टी20 सीजन (आईपीएल 2024) के पीछे अनसंग हीरोज़ ग्राउंड स्टाफ का अहम योगदान है। इन्होंने खराब मौसम की स्थिति में भी अच्छी पिच तैयार करके दी। 10 नियमित आईपीएल मैदानों के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को 25-25 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं 3 एक्स्ट्रा मैदानों के स्टाफ को 10-10 लाख रुपए मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद!''

अगर आईपीएल टीमों की प्राइज मनी की बात करें तो खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए मिले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को इनाम के तौर पर 12.5 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। राजस्थान को दूसरे क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

KKR ने तीसरी आईपीएल का खिताब जीता। टीम पहली बार 2012 में चैपिंयन बनी थी। इसके बाद उसने 2014 में फाइनल मैच जीता था। अब टीम एक बार फिर से चैंपियन बनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल