न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर BCCI ने लगाया जुर्माना, किया बल्ले से विकेट पर गेंद मारने का प्रयास

शिमरोन हेटमायर अपराध स्वीकार कर लिया और उन पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया। जुर्माना पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और दूसरे क्वालीफायर के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने लगाया। हेटमायर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 26 May 2024 1:03:22

RR के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर BCCI ने लगाया जुर्माना, किया बल्ले से विकेट पर गेंद मारने का प्रयास

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मिली। इस हार के साथ ही संजू सैमसन की टीम का आईपीएल का यह सीजन समाप्त हो गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर हुए मुकाबले में राजस्थान को 36 रनों से हार झेलनी पड़ी। हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज हेटमायर को BCCI का कहर भी झेलना पड़ा। BCCI ने उनके ऊपर मैच फीस का 10% जुर्माना लगा दिया।

शिमरोन हेटमायर अपराध स्वीकार कर लिया और उन पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया। जुर्माना पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और दूसरे क्वालीफायर के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने लगाया। हेटमायर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

बीसीसीआई ने हेटमायर पर जुर्माने की वजह नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है कि हेटमायर ने विकेट पर बल्ला मारा था और इसी वजह से उन पर जुर्माना लगाया है। हेटमायर 14वें ओवर में आउट होने के बाद झल्ला गए थे। अभिषेक शर्मा की आगे की गेंद को हेटमायर ने बैकफुट पर जाकर कट करने की कोशिश की। वह चूक गए और गेंद विकेट पर जा टकराई। हेटमायर ने निराश होकर बल्ले से विकेटों पर गेंद मारने की कोशिश की और फिर मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने 10 गेंदों पर 4 रन बनाए थे।

मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। ये रन हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड और राहुल त्रिपाठी के बल्ले से निकले। जवाब में राजस्थान रॉयल्स सात विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने मुख्य योगदान दिया। शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुल पांच विकेट लेने में सफल रहे। 26 मई को फाइनल में हैदराबाद की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल