न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शर्मा की वनडे से भी छुट्टी की तैयारी? बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने रचा खास प्लान

चयनकर्ता रोहित शर्मा को इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे सीरीज में खिलाने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले के पीछे मकसद रोहित के फिटनेस स्तर और मौजूदा फॉर्म की असली परीक्षा लेना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 5:50:19

रोहित शर्मा की वनडे से भी छुट्टी की तैयारी? बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने रचा खास प्लान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक वनडे से संन्यास का ऐलान नहीं किया है। कई मौकों पर रोहित यह कह चुके हैं कि उनकी इच्छा है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलें। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई और चयनकर्ता रोहित की वनडे से छुट्टी कराने की योजना बना रहे हैं।

बीसीसीआई का चक्रव्यूह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता रोहित शर्मा को इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे सीरीज में खिलाने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले के पीछे मकसद रोहित के फिटनेस स्तर और मौजूदा फॉर्म की असली परीक्षा लेना है।

फैंस सवाल उठा रहे हैं कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाने वाले, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक ले जाने वाले और लंबे समय से कप्तान रहे रोहित शर्मा को क्या वाकई इंडिया ए टीम में खेलकर खुद को साबित करने की ज़रूरत है?

2027 वर्ल्ड कप की सोच

चयनकर्ता और बीसीसीआई की रणनीति साफ है – वे 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर निवेश करना चाहते हैं। उस समय रोहित लगभग 40 साल के होंगे। अगर तब तक वे पूरी तरह फिट नहीं रहे तो टीम के लिए यह बड़ा जोखिम हो सकता है।

इसी वजह से बोर्ड और चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका देने के साथ-साथ रोहित को सीमित विकल्पों में परखने की कोशिश कर रहे हैं।

रोहित के सामने चुनौती

अब यह पूरी तरह रोहित शर्मा पर निर्भर करेगा कि वे इंडिया ए के लिए खेलकर खुद को साबित करना चाहते हैं या नहीं। अगर उन्होंने खेलने से इनकार किया तो चयनकर्ताओं के पास यह कहने का मौका होगा कि रोहित खुद मौका गंवा रहे हैं और ऐसे में उन्हें टीम से बाहर करना आसान हो जाएगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो शायद रोहित को वनडे से भी संन्यास लेना पड़ सकता है, जैसा टेस्ट क्रिकेट में हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत