न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खतरनाक स्पिन आक्रमण के सामने नाकाम हो सकती है बैजबॉल शैली : वॉन

भारत की स्पिन लेती विकेट पर अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल मिलकर बैजबॉल को नेस्तनाबूद कर देंगे। भारत में जीतना बहुत कठिन होगा। इंग्लैंड में एक अकेले स्पिनर नाथन लियोन ने हालत खराब कर दी थी तो भारत के पास तीन बेहतरीन स्पिनर हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 6:38:40

भारत के खतरनाक स्पिन आक्रमण के सामने नाकाम हो सकती है बैजबॉल शैली : वॉन

नए साल में इंग्लैंड की टीम का भारत दौरा होना है. इस बीच पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंग्लैंड को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत के खतरनाक स्पिन आक्रमण के सामने ‘बैजबॉल’ शैली पूरी तरह से नाकाम साबित हो सकती है।

इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के उपनाम ‘बैज’ के आधार पर टीम के आक्रामक तेवरों को ‘बैजबॉल’ नाम दिया गया है। पिछले डेढ साल में क्रिकेट जगत में इसके चर्चे है और इंग्लैंड ने पिछले 18 में से 13 टेस्ट जीते हैं।

वॉन ने फॉक्सस्पोर्टस डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘दुनिया में सबसे ज्यादा कठिन भारत में खेलना है। एशेज में नाथन लियोन ने भी आपको परेशान किया था और ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से बढ़त बना ली थी।’ उन्होंने कहा, ‘लॉडर्स में पहली पारी में कुछ ओवरों में ही नाथन ने वह कमाल किया था। वह अकेला स्पिनर था और एजबस्टन में उसने पांच विकेट निकाले थे।’

इंग्लैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के तहत भारत में पांच टेस्ट खेलेगी और पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होगा।

वॉन ने कहा, ‘भारत की स्पिन लेती विकेट पर अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल मिलकर बैजबॉल को नेस्तनाबूद कर देंगे। भारत में जीतना बहुत कठिन होगा। इंग्लैंड में एक अकेले स्पिनर नाथन लियोन ने हालत खराब कर दी थी तो भारत के पास तीन बेहतरीन स्पिनर हैं।’ इंग्लैंड की टीम हैदराबाद के बाद विशाखापट्टनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में टेस्ट खेलेगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोकस, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट और मार्क वुड।

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद

2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम

3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट

4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची

5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत