न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका पर पाई विजय, मंडराया प्रतियोगिता से बाहर होने का खतरा

यह श्रीलंका की इस प्रतियोगिता में दूसरी हार है। इससे पहले श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 3:50:16

T20WC 2024: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका पर पाई विजय, मंडराया प्रतियोगिता से बाहर होने का खतरा

T20WC 2024 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बेहद रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने श्रीलंका को शिकस्त देने में सफलता प्राप्त कर ली। अंतिम ओवरों तक बेहद रोमाचंक परिस्थिति में पहुंचे इस मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से मात दी। यह श्रीलंका की इस प्रतियोगिता में दूसरी हार है। इससे पहले श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया था। इस हार के बाद श्रीलंका के सामने अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि अब एक भी हार उनको सीधे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। वहीं ग्रुप डी के इस मुकाबले में बांग्लादेश का यह पहला मैच था, जहां उसने जीत से शुरुआत की।

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 124/9 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने टारगेट को 6 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से अपने नाम किया। अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह अंत तक क्रीज पर डटे रहे और नाबाद रहते हुए 16 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से पथुम निशंका ने 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। रहमान ने श्रीलंका के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ी तो दूसरी ओर 'प्लेयर ऑफ द मैच' रिशाद हुसैन ने श्रीलंका की टीम के तीन सबसे मजबूत विकेट लिए।

बांग्लादेश ने रनचेज करते हुए 1-7 ओवर्स के बीच 37/3 का स्कोर बनाया और उनका रन रेट 5.29 था; इसके बाद 8-12 के बीच बांग्लदेशी टीम ने 11 रन प्रति ओवर के हिसाब से 55 रन बनाए और महज एक विकेट गंवाया. वहीं 13-18 ओवर्स में एक बार फिर श्रीलंका ने वापसी की और बांग्लादेश के 22 रन के अंदर 4 विकेट गिरा दिए। ऐसे में लग रहा था कि श्रीलंका की टीम यह मैच जीत लेगी। वहीं 19वें ओवर में 11 रन बनाकर बांग्लादेश ने मैच पलट दिया। खास बात यह रही कि 19वें ओवर की 6 गेंदें में श्रीलंका की ढील उनकी हार का बड़ा कारण बन गई।

रिशाद ने 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर असलंका (19), श्रीलंकाई कप्तान हसरंगा (0) को आउट कर श्रीलंका के होश उड़ा दिए। उन्होंने अपने अगले ओवर में धनंजया (21) को आउट किया। धनंजया जब आउट हुए तो श्रीलंका का स्कोर 109/6 था। इसके बाद लगातार श्रीलंका के विकेट गिरते गए और वह महज 124 रन ही बना पाई।

दूसरी ओर बांग्लादेश की शुरुआत भी चेज के दौरान खराब दिखी, 28 रन आते आते उनके तीन विकेट सौम्य सरकार (0), तंजीद हसन (3), नजमुल हसन शंतो (7) गिर गए थे। लेकिन लटिन दास (36) और तौहीद हृदोय (40) स्कोर कार्ड को 91 रन तक ले गए, इसी स्कोर पर तौहीद आउट हुए। फिर 113 रन आते आते बांग्लादेश के 8 विकेट धड़ाम हो गए, लेकिन महमूदुल्लाह टिके रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही उन्होंने दम लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल