न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 वर्ल्ड कप पर BCB का बड़ा बयान, ICC से कोई डेडलाइन नहीं मिली, बांग्लादेश की भागीदारी पर सस्पेंस

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह भारत में अपने मैच खेलेगा या नहीं। हालांकि अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आईसीसी की ओर से उन्हें किसी भी तरह की औपचारिक डेडलाइन नहीं दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 10:58:47

T20 वर्ल्ड कप पर BCB का बड़ा बयान, ICC से कोई डेडलाइन नहीं मिली, बांग्लादेश की भागीदारी पर सस्पेंस

टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह भारत में अपने मैच खेलेगा या नहीं। हालांकि अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आईसीसी की ओर से उन्हें किसी भी तरह की औपचारिक डेडलाइन नहीं दी गई है।

भारत में मैच खेलने को लेकर आपत्ति

टी20 वर्ल्ड कप के तहत बांग्लादेश को अपने सभी ग्रुप मैच भारत के कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने यह मांग रखी थी कि उसके मुकाबलों को भारत के बजाय सह-मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए। इसके पीछे बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। इस मांग को लेकर आईसीसी और बीसीबी के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।

आईसीसी ने ठुकराई मांग

सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने बांग्लादेश की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को स्वीकार नहीं किया है। परिषद ने साफ कर दिया है कि न तो बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएंगे और न ही उसके ग्रुप में किसी तरह का बदलाव किया जाएगा। हाल ही में हुई बैठक में दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े रहे, जिससे गतिरोध और गहरा गया।

डेडलाइन की खबरों पर बीसीबी का खंडन

डेडलाइन को लेकर उठे सवालों पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया कि आईसीसी के साथ हुई बैठक में किसी भी तारीख का उल्लेख नहीं किया गया था। बोर्ड का कहना है कि बातचीत के दौरान केवल यह बताया गया कि आईसीसी इस मुद्दे पर विचार करके बाद में निर्णय से अवगत कराएगी। न तो 21 जनवरी की कोई समयसीमा तय की गई और न ही किसी अंतिम अल्टीमेटम की बात कही गई।

आगे की बातचीत पर टिकी निगाहें

बीसीबी के अनुसार आईसीसी प्रतिनिधियों ने यह जरूर कहा है कि अगली चर्चा के समय की जानकारी उन्हें बाद में दी जाएगी। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। क्रिकेट जगत की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच यह विवाद किस दिशा में जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत