न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, 2-1 से हारी सीरीज

क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में वनडे में हराया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 6:03:33

न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, 2-1 से हारी सीरीज

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने कीवियों को 9 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में वनडे में हराया है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.4 ओवर में महज 98 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को बांग्लादेश ने 31.4 ओवर में सिर्फ 98 रनों पर समेट दिया। कीवी टीम के ओपनर विल यंग ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली। यंग के अलावा टॉम लैथम ने 21 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 20 के स्कोर तक नहीं पहुंच सका। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, सौम्या सरकार और तंजीम हसन शाकिब ने 3-3 विकेट लिए।

नजमुल हुसैन शंटो का अर्धशतक

99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 15.1 ओवर में मुकाबला जीत लिया। सौम्या सरकार और अनामुल हक के बीच पहले विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी हुई थी कि सौम्या रिटायर हर्ट हो गए। इसके बाद नजमुल हुसैन शंटो और हक के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों पर 69 रन की साझेदारी हुई। अनामुल 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। फिर चौथे नंबर पर आए लिट्टन दास ने 1 और नजमुल हुसैन शंटो 51 रनों की नाबाद पारी खेलकर बांग्लादेश को जीत दिलाई।

सीरीज जीतने के रंग में भंग

मेजबान न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भले 2-1 से जीत ली है, लेकिन आखिरी मुकाबला जीतकर बांग्लादेश ने कीवी टीम की जीत के रंग में भंग डालने का काम किया है। बांग्लादेश के लिए ये जीत ऐतिहासिक रही। यह पहली बार है, जब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में पहली वनडे जीत दर्ज की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल