न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले T20 में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया, जानें-द. अफ्रीका और आयरलैंड मैच का भी हाल

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का शानदार अंदाज में आगाज किया। बांग्लादेश ने यहां गुरुवार को खेला

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 1:13:34

पहले T20 में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया, जानें-द. अफ्रीका और आयरलैंड मैच का भी हाल

हरारे। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का शानदार अंदाज में आगाज किया। बांग्लादेश ने यहां गुरुवार को खेला गया पहला टी20 मैच सात गेंद पहले आठ विकेट से जीत लिया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए। बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे 19 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गया। विकेटकीपर रेगिस चकाब्वा ने 22 गेंदों पर पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 43 रन ठोके। डियोन मायर्स ने 35, वेस्ले माधेवेरे ने 23 और ल्यूक जोंगवे ने 18 रन का योगदान दिया। मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन, मोहम्मद सैफुद्दीन व शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 और शाकिब अल हसन व सौम्य सरकार ने 1-1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच रहे सौम्य सरकार

जवाब में बांग्लादेश ने दो विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों ओपनर ने अर्धशतक लगाए। मोहम्मद नईम 51 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैन ऑफ द मैच सौम्य सरकार ने 45 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की बदौलत 50 रन जुटाए। विकेटकीपर नुरुल हसन 16 रन पर नाबाद लौटे, जबकि कप्तान महमूदुल्ला ने 15 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए और जिम्बाब्वे के सभी गेंदबाज खाली हाथ रहे। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी।

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 42 रन से हराया

बेलफास्ट।
दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। उसने यहां गुरुवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में 42 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 159 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर चार चौकों व पांच छक्कों के सहारे नाबाद 75 रन ठोके। वियान मुल्डर ने 36 और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 27 रन का योगदान दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा व जानेमन मलान खाता भी नहीं खोल सके।

पॉल स्टर्लिंग व मार्क एडेर ने 2-2 और तीन गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में मेजबान आयरिश टीम 19.3 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। शेन गेटकेटे ने 24, जॉर्ज डॉकरेल ने 20, स्टर्लिंग ने 19, एडेर ने नाबाद 15 और विकेटकीपर लोरकन टकर ने 12 रन बनाए। ब्योर्न फोर्टुइन व तबरेज शम्सी ने 3-3, हेंडरिक्स ने दो और मार्कराम व लुंगी एनजिडी ने 1-1 विकेट झटका।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?