न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2023: भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे पर बांग्लादेश व श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी

दोनों ही बोर्ड की ओर से साफ कर दिया गया है कि रिजर्व डे का फैसला सुपर-4 में शामिल सभी चार टीमों और एशियन क्रिकेट काउंसिल की सहमति से लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 12:01:58

Asia Cup 2023: भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे पर बांग्लादेश व श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। एशिया कप में सुपर-4 के मुकाबले खेले जाने लगे हैं। टूर्नामेंट में कल रविवार 10 सितंबर को भारत-पाक के बीच कोलंबो में भिड़ंत होगी। इस मैच में बारिश के खतरे को देखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से रिजर्व डे रखा गया है। सिर्फ भारत-पाक के इस मैच पर रखे गए रिजर्व डे पर अब श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से चुप्पी तोड़ी गई है। श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर इस मुद्दे पर ट्वीट कर बात कही गई।

दोनों ही बोर्ड की ओर से साफ कर दिया गया है कि रिजर्व डे का फैसला सुपर-4 में शामिल सभी चार टीमों और एशियन क्रिकेट काउंसिल की सहमति से लिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा गया, “सुपर 11 एशिया कप सुपर-4 में भारत-पाक मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे जोड़ा गया है जिसने एशिया कप खेलने की कंडीशन को प्रभावी ढंग संशोधित किया है। इस पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए, फैसला सभी चार हिस्सा लेने वाली टीमों और एसीसी की सहमति से लिया गया है।”

वहीं रिजर्व डे को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक्स लिखा गया, "सुपर 11 एशिया कप सुपर-4 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे 4 टीमों के सभी सदस्य के परामर्श से लिया गया है।"

बाधा डाल रही है वर्षा

श्रीलंका में अब तक हुए एशिया कप के लगभग सभी मैचों में बारिश ने बाधा डाली है। मैच को बारिश के चलते बीच में रोकना पड़ता है। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के चलते ही रद्द हो गया था। मैच में एक पारी का खेल पूरा हो गया था, लेकिन बारिश ने दूसरी पारी की शुरुआत भी नहीं होने दी थी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम का दूसरा मैच भी बारिश के चलते मुश्किल में पड़ा था। नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत दर्ज की थी। अब भारत सुपर-4 का पहला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी, जहां मैच के दिन बारिश की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत