न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: लगातार असफल हो रहे हैं बाबर, रिजवान दे रहे हैं गोल्डन बैट के लिए रोहित शर्मा व विराट कोहली को टक्कर

वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले अब बेहद रोचक होते जा रहे हैं और हर टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 6:13:25

World Cup 2023: लगातार असफल हो रहे हैं बाबर, रिजवान दे रहे हैं गोल्डन बैट के लिए रोहित शर्मा व विराट कोहली को टक्कर

नई दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले अब बेहद रोचक होते जा रहे हैं और हर टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भारत और न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त थोड़ी अच्छी स्थिति में दिख रही है, लेकिन आगे क्या होगा इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए 18 मैचों तक की अगर बात करें तो गोल्डन बैट की होड़ में इस वक्त पाकिस्तान के बल्लेबाज मो. रिजवान साथ ही भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली में कड़ी टक्कर चल रही है।

रिजवान ने रोहित और कोहली को पीछे छोड़ा

इस वर्ल्ड कप में खेले गए 18 मैचों तक अगर सबसे ज्यादा रन बनाने की बात की जाए तो मो. रिजवान शीर्ष पर पहुंच गए हैं और उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली तक को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि पाकिस्तान की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और इस टीम को पिछले चार मैचों में दो में हार और दो में जीत मिली है, लेकिन रिजवान का बल्ला चल रहा है और वह टीम के लिए रन बनाने में सफल हो रहे हैं। रिजवान ने 4 मैचों में 98 की बेहतरीन औसत के साथ 294 बनाए हैं तो वहीं इतने ही मैचों में रोहित शर्मा ने 66.25 की औसत से 265 तो विराट कोहली ने 129.50 की औसत के साथ 259 रन बनाए हैं।

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी टीम के लिए रन बनाने में लगातार फेल हो रहे हैं। पिछले 4 मैचों में उन्होंने भारत के खिलाफ जरूर 50 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके अलावा अन्य तीन मुकाबलों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। बहरहाल स्थिति यह है कि वह इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 15 बैट्समैन में भी शामिल नहीं हैं। इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले 4 मैचों में उन्होंने 5, 10, 50 और 18 रन की पारी खेली है। बाबर जिस कद के बल्लेबाज हैं उसे देखते हुए इस वनडे वर्ल्ड कप में उनकी शुरुआत काफी खराब कही जाएगी।

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज (18 मैचों तक)

294 रन – मो. रिजवान

265 रन – रोहित शर्मा

259 रन – विराट कोहली

249 रन – डेवोन कॉनवे

229 रन – क्विंटर डिकॉक कॉक

228 रन – डेविड वार्नर

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत