न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक कप्तान के पद से स्वयं इस्तीफा देंगे बाबर आजम या पीसीबी के निर्णय का करेंगे इंतजार

अब देखने वाली बात यह है कि क्या बाबर आजम स्वयं कप्तान की जिम्मेदारी से मुक्त होते हैं या फिर पीसीबी के निर्णय का इंतजार करते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 12:03:45

पाक कप्तान के पद से स्वयं इस्तीफा देंगे बाबर आजम या पीसीबी के निर्णय का करेंगे इंतजार

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी पाकिस्तान टीम अपने वतन पहुँच चुकी है। पाक टीम के स्वदेश पहुँचते ही टीम में बदलाव की बयार शुरू हो गई। सबसे पहले गेंदबाजी कोच ने इस्तीफा दिया। अब बाबर आजम की बारी है। प्राप्त समाचारों के अनुसार पाक टीम के कप्तान बाबर आजम को पीसीबी कप्तानी पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या बाबर आजम स्वयं कप्तान की जिम्मेदारी से मुक्त होते हैं या फिर पीसीबी के निर्णय का इंतजार करते हैं। वैसे प्रशंसकों का कहना है कि बाबर को स्वयं ही इस्तीफा दे देना चाहिए जिससे वे टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकें। यदि पीसीबी उन्हें हटाती है तो हो सकता है उन्हें टीम से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।

वर्ल्ड कप 2023 में घटिया प्रदर्शन कर बाहर हो चुकी पाकिस्तान की टीम स्वदेश लौट चुकी है। माना जा रहा है कि पीसीबी बाबर आजम को कप्तानी से हटा सकता है या फिर बाबर आजम खुद ही कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस पर फैसला पीसीबी के साथ इस हफ्ते होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। पाकिस्तान टीम के नए कप्तान की रेस में शाहीन अफरीदी, शान मसूद और सरफराज अहमद में सबसे आगे हैं। बता दें कि पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप 2023 के 9 मैच में से सिर्फ 4 में जीत मिली है और पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं पाकिस्तान को अफगानिस्तान के हाथों भी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के साथ ही न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही पीसीबी चेयरमैन जका अशरफ और बाबर आजम के बीच बैठक होगी। इस दौरान क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी पर फैसला लिया जाएगा। पीसीबी रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अलग-अलग कप्तान बना सकता है।

इनको मिल सकती है कप्तानी

पीसीबी अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बदलता है तो शान मसूद या सरफराज अहमद या फिर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी में से किसी एक को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। शाहीन अफरीदी जहां अभी भी टीम का हिस्सा हैं तो वहीं शान मसूद और सरफराज अहमद वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं।

बाबर आजम बतौर कप्तान रिकॉर्ड

बाबर आजम के बतौर कप्तान रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 43 वनडे में से 25 मैच में जीत दर्ज की है और 15 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, उनकी कप्तानी में खेले गए 71 टी20 इंटरनेशनल में से पाकिस्तान 42 मैच जीते हैं और 23 हारे हैं। जबकि उनकी कप्तानी में 10 टेस्ट में से 6 में हार का सामना करना पड़ा है। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी को लेकर क्या निर्णय होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत