न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और डिमोशन के शिकार हुए बाबर आजम, ओपनिंग से भी हटाया, न्यूजीलैंड लाया नया कोच

अब पाक क्रिकेट बोर्ड ने उनका एक और डिमोशन कर दिया है। यह डिमोशन उनके बल्लेबाजी क्रम में किया गया है। बताया जा रहा है कि टी20 में ओपनिंग करने वाले बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में इस भूमिका में नजर नहीं आएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 6:46:50

एक और डिमोशन के शिकार हुए बाबर आजम, ओपनिंग से भी हटाया, न्यूजीलैंड लाया नया कोच

एक दिवसीय विश्व कप के बाद से पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए पाक क्रिकेट बोर्ड ने कई सख्त फैसले लिए हैं। एक तरफ उनको जहाँ क्रिकेट के तीनों फार्मेट में कप्तानी से हटाया गया है, वहीं दूसरी ओर अब पाक क्रिकेट बोर्ड ने उनका एक और डिमोशन कर दिया है। यह डिमोशन उनके बल्लेबाजी क्रम में किया गया है। बताया जा रहा है कि टी20 में ओपनिंग करने वाले बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में इस भूमिका में नजर नहीं आएंगे।

पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में नयी सलामी जोड़ी के साथ उतर सकती है जिसमें बाबर आजम की जगह युवा सईम अयूब और मोहम्मद रिजवान पारी का आगाज करेंगे। ऑकलैंड से मिली रिपोर्ट के अनुसार टीम प्रबंधन ने नेट पर नयी गेंद से सईम और रिजवान से बल्लेबाजी कराई जबकि बाबर और फखर जमां ने दूसरे नेट पर स्पिनरों को खेला।

बदलाव चाहता है टीम मैनेजमेंट

टी20 प्रारूप में बाबर और रिजवान की जोड़ी कामयाब रही है लेकिन नये कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, नये हाई परफार्मेंस कोच यासिर अराफात और टीम निदेशक मोहम्मद हफीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में कुछ नया आजमाना चाहते हैं।

तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं बाबर आजम

दुबई में 2021 में टी20 विश्व कप के दौरान उनकी 150 रन की नाबाद साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने किसी भी विश्व कप में पहली बार भारत को हराया था । बाबर अब किसी भी प्रारूप में कप्तान नहीं है और टीम के भीतरी सूत्रों का कहना है कि वह तीसरे नंबर पर उतरने के लिये तैयार हैं। शाहीन अफरीदी और हफीज ने इस बारे में उनसे बात की है।

न्यूजीलैंड भी लाया नया कोच

न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आंद्रे एडम्स को 12 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला के लिये टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है । एडम्स पांच मैचों की श्रृंखला के लिये मुख्य कोच गैरी स्टीड की टीम का हिस्सा होंगे जिसमें बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल