न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20I में 4000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बने बाबर आजम, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 May 2024 5:44:22

T20I में 4000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बने बाबर आजम, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। बाबर ने यह कारनामा इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टी20 मैच में किया। उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। बाबर ने इस छोटी पारी के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। बाबर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मैच में बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 4,000 रन भी पूरे कर लिए।

बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर के बाद मोहम्मद रिजवान का नंबर आता है जिन्होंने 98 मैचों में 3203 रन बनाए हैं वहीं 119 मैचों में 2514 रन के साथ मोहम्मद हफीज तीसरे नंबर पर हैं। शोएब मलिक के नाम 124 मैचों में 2435 रन हैं।

बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 4037 रन के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि बाबर 4023 रन के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक कुल 18 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 660 रन बनाए हैं वहीं विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले ओवरऑल 20 टी20 में 639 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच 619 रन के साथ तीसरे और पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 560 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।

विंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली में चूहा दौड़ बिल्ली आई वाला खेल देखने को मिलेगा। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट पहले जबकि बाबर दूसरे वहीं रोहित तीसरे नंबर पर हैं। रोहित विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर सकते हैं, वहीं बाबर की नजर विराट को पीछे छोड़ने पर होगी। बाबर 15 रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। रोहित के नाम 3974 रन दर्ज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल