Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई इंडियन्स के साथ अहम मुकाबले में टीम से बाहर हुए अक्षर पटेल, सामने आई यह वजह

इस मैच के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। DC के रेगुलर कप्तान अक्षर पटेल इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस इस मैच में दिल्ली की कमान संभाल रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 8:25:15

मुम्बई इंडियन्स के साथ अहम मुकाबले में टीम से बाहर हुए अक्षर पटेल, सामने आई यह वजह

आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। DC के रेगुलर कप्तान अक्षर पटेल इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस इस मैच में दिल्ली की कमान संभाल रहे हैं। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के दौरान ही फाफ ने बताया कि अक्षर क्यों इस मैच से बाहर हुए हैं।

इस वजह से अक्षर पटेल हुए मैच से बाहर


टॉस के दौरान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि अक्षर पिछले दो दिनों से बीमार हैं और इसी वजह से वो इस मैच से बाहर हुए हैं। फाफ ने कहा कि इस मुकाबल में उन्हें अक्षर की कमी खलेगी। उन्होंने आगे कहा कि आज वह एक अच्छी टीम के साथ खेल रहे हैं, उनकी टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले 5-6 मैचों में उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है। फाफ ने कहा अक्षर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, वह दो खिलाड़ी के बराबर हैं और उनको रिप्लेस करना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल काम है।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में माधव तिवारी को डेब्यू करने का मौका मिला है। इसके साथ ही दिल्ली ने आज केएल राहुल को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में रखा है जो काफी चौंकाने वाला है। राहुल इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में क्यों शामिल हुए हैं इसके पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। उनकी गैरमौजूदगी में अभिषेक पोरेल विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। प्लेऑफ के लिहाज से मुंबई और दिल्ली के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में पूरे दमखम के साथ खेलने के लिए उतरेगी।
MI vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology