न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Paralympic Games : अवनि लेखरा ने स्वर्ण जीत रचा इतिहास, योगेश-देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर को कांस्य

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। सोमवार (30 अगस्त) को भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 11:38:52

Paralympic Games : अवनि लेखरा ने स्वर्ण जीत रचा इतिहास, योगेश-देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर को कांस्य

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। सोमवार (30 अगस्त) को भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया। अवनि पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। जयपुर की रहने वाली अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के क्लास एसएच1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर किया, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर है। वे क्वालिफिकेशन राउंड में 7वें स्थान पर रही थीं।

चीन की पैरा शूटर के खाते में 248.9 अंक रहे और उन्हें रजत मिला। आपको बता दें कि अवनि और उनके पिता प्रवीण लेखरा का वर्ष 2012 में जयपुर से धौलपुर जाते समय एक्सीडेंट हो गया था। अवनि को तीन महीने अस्पताल में बिताने पड़े, फिर भी रीढ़ की हड्‌डी में चोट के कारण वह खड़े और चलने में असमर्थ हो गईं। तब से अवनि व्हीलचेयर पर ही हैं। अवनि ने दिखा दिया कि हौसले बुलंद हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती।


avni lekhra,shooter avni lekhra,paralympic games,tokyo paralympic games,devender jhajhariya,sundar gurjar,yogesh kathunia

स्वर्ण की हैट्रिक से चूके देवेंद्र झाझड़िया

पैरालंपिक गेम्स में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो में एक और पदक अपने नाम किया। 40 वर्षीय झाझड़िया ने जेवलिन थ्रो की एफ-46 इवेंट में 64.35 मीटर दूर भाला फेंका और रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसी इवेंट में सुंदर गुर्जर ने 64.01 मीटर का थ्रो कर कांस्य जीता। श्रीलंका के दिनेश प्रियान हेराथ ने 67.79 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण जीता। राजस्थान के झाझड़िया ने इससे पहले रियो पैरालंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम भारत की ओर से पैरालिंपिक में 2 बार गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड है। झाझड़िया के पास अब पैरालंपिक गेम्स में कुल 5 पदक हो गए हैं। इसमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।


avni lekhra,shooter avni lekhra,paralympic games,tokyo paralympic games,devender jhajhariya,sundar gurjar,yogesh kathunia

डिस्कस थ्रो में योगेश ने भारत को दिलाया रजत

योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में भारत के लिए रजत पदक जीता। योगेश ने चक्का 44.38 मीटर दूर फेंका। दिल्ली के 24 साल के योगेश ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में बेस्ट थ्रो किया। यह उनका सीजन बेस्ट भी है। ब्राजील के बतिस्ता डॉस सैंटोस क्लॉडनी ने 45.25 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भाविनाबेन पटेल ने विमेंस टेबल टेनिस की क्लास-4 कैटेगरी में सिल्वर, निषाद कुमार ने मेंस T47 हाई जंप में सिल्वर और विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?