न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्शदीप सिंह के इस ओवर को कभी नहीं भूल पाएगा आस्ट्रेलिया, जबड़े से छीनी जीत

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने बाउंसर और यार्कर का अच्छा इस्तेमाल करके भारत को 6 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे भारत ने पांच मैच की सीरीज 4-1 से जीती।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 2:40:04

अर्शदीप सिंह के इस ओवर को कभी नहीं भूल पाएगा आस्ट्रेलिया, जबड़े से छीनी जीत

बेंगलुरु। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 के आखिरी मैच में अपनी गेंदबाजी से निराश हो चुके तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अपने अंतिम ओवर में वो किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अपनी बेहतरीन और शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने आस्ट्रेलिया के मुँह से जीत को छीन कर भारत को सौंप दी। पहले तीन ओवर में 37 रन लुटाने के बाद अंतिम ओवर में अर्शदीप सिंह ने शानदार वापसी की और 10 रन बचाते हुए भारत को जीत दिलाई। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड को आउट करने के बाद उन्हें विश्वास हो गया था कि भारत पांचवाँ और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच जीत सकता है। अर्शदीप को चिन्नास्वामी स्टेडियम की मुश्किल पिच पर अंतिम ओवर में 10 रन का बचाव करने का जिम्मा सौंपा गया।

अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में 10 रन बचा लिए। उन्होंने टीम इंडिया को छह रन से जीत दिलाई। अर्शदीप ने 20वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड को आउट कर भारत की जीत पक्की कर दी थी। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर वेड को रन नहीं बनाने दिया। तीसरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। चौथी गेंद पर जेसन बेहरेनडॉर्फ एक रन ही ले सके। अब दो गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को नौ रन बनाने थे। नाथन एलिस ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। उनके बाद आखिरी गेंद पर बेहरेनडॉर्फ ने भी एक ही रन लिया। इस तरह टीम इंडिया छह रन से मैच जीत गई।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने बाउंसर और यार्कर का अच्छा इस्तेमाल करके भारत को 6 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे भारत ने पांच मैच की सीरीज 4-1 से जीती। अर्शदीप ने तीसरी गेंद पर वेड को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा कर भारत को वापसी दिलाई। इस तेज गेंदबाज को लगता है कि इससे भारत का पलड़ा भारी हो गया था। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल थी क्योंकि मैंने बहुत ढीली गेंदें की।’

अर्शदीप से पूछा गया कि जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें अंतिम ओवर करने के लिए दिया तो वह कैसा महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘मैं केवल यही सोच रहा था कि मेरे पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि मैं पहले ही काफी रन लुटा चुका था। सूर्या भाई ने भी यही बात कही कि देखते हैं क्या होता है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि मैं बाउंसर करके वेड के दिमाग में संदेह पैदा कर सकता हूं और जब मैंने उसका विकेट लिया तो मुझे विश्वास हो गया था कि हम मैच जीत सकते हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत