न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कोरोना ने लगाई सेंध, टॉस के बाद स्थगित करना पड़ा दूसरा वनडे

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। गुरुवार को बारबडोस में तीन मैच की सीरीज का दूसरा वनडे होना था, लेकिन इंडीज ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 12:09:27

वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कोरोना ने लगाई सेंध, टॉस के बाद स्थगित करना पड़ा दूसरा वनडे

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। गुरुवार को बारबडोस में तीन मैच की सीरीज का दूसरा वनडे होना था, लेकिन इंडीज के कोचिंग स्टाफ के एक मेंबर के कोरोना संक्रमित होने की वजह से मैच नहीं हो सका। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार इस मैच के लिए टॉस हो चुका था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, दोनों टीमों की अंतिम एकादश की भी घोषणा हो गई, लेकिन मैच शुरू नहीं हुआ। पहले खिलाड़ियों को बताया कि तकनीकी दिक्कत है। बाद में खिलाड़ियों को तुरंत होटल में पहुंचने के लिए कहा गया। उन्हें बताया गया कि बायो-बबल में मौजूद किसी शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है, जिससे मैच स्थगित कर दिया गया।

दोनों टीमों के हर खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर का होगा टेस्ट

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अनुसार इंडीज के एक नॉन-प्लेइंग स्टाफ में शामिल एक व्यक्ति के कोरोना है। इस वजह से केनिंग्स्टन ओवल में टॉस होने के बाद इस मैच को स्थगित करने का फैसला किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल में आइसोलेशन पर रहेंगे। सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का टेस्ट होगा और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का फैसला किया जाएगा। पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। पांच टी20 मैच की सीरीज पर इंडीज ने 4-1 से कब्जा जमाया था। ऑस्ट्रेलिया को 3 अगस्त से बांग्लादेश में पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेलनी है। हालांकि क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से बचे मैच कब खेले जाएंगे, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

प्रभावित हो सकती है ऑस्ट्रेलिया और इंडीज की ये सीरीज भी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, दोनों टीमें होटल के अलग-अलग फ्लोर पर रूकीं हुईं थीं। लेकिन बीते शनिवार को दोनों टीमें एक ही चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए सेंट लूसिया से बारबडोस आई थीं। सीए के मुताबिक, ऐसे हालात में तीसरे वनडे के आयोजन पर भी संदेह है। दोनों टीमों के बीच 24 जुलाई को तीसरा वनडे खेला जाना है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे पर भी संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। ऑस्ट्रेलियाई को अगस्त के शुरुआती हफ्ते में पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इंडीज को भी पांच टी20 की सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी करनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत