न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को हरा आस्ट्रेलिया ने जीती टेस्ट सीरीज, पैट कमिंस ने चटकाए 10 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 79 रन से हराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 5:54:35

पाकिस्तान को हरा आस्ट्रेलिया ने जीती टेस्ट सीरीज, पैट कमिंस ने चटकाए 10 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 79 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में 14 से 17 दिसंबर के बीच खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच 360 रन से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट सिडनी में 3 से 7 जनवरी 2024 के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। पाकिस्तान ने अब तक एक बार भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो पाकिस्तान एक समय जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के कहर बरपाती गेंदों के सामने उसके पुछल्ले बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान के आखिरी पांच विकेट महज 18 रन के भीतर गिरे।

बेकार गया शान मसूद और आगा सलमान का प्रयास

पैट कमिंस ने मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। इस तरह से उन्होंने 10 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर मिचेल स्टार्क ने दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर कप्तान शान मसूद और आगा सलमान ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण उनका सपना टूट गया।

मसूद और सलमान के अलावा पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने भी टीम को जिताने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। बाबर आजम 4 चौके की मदद से 79 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने बोल्ड किया।

रिजवान को आउट दिए जाने पर मचा सोशल मीडिया पर बवाल

मोहम्मद रिजवान 3 चौके और एक छक्के की मदद से 62 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने लपका। रिजवान के कैच को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा। लक्ष्य का पीछा करते समय रिजवान संभावित नायक के रूप में सामने आ रहे थे, लेकिन कमिंस की तेज बाउंसर को चकमा देने के प्रयास में उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया।

पैट कमिंस प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहली पारी में 48 और दूसरी पारी में 49 रन देकर 5-5 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 13.2 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मिचेल स्टार्क को पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला था। पाकिस्तान टीम 1995 के बाद से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट मैच नहीं जीती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत