न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेस्टइंडीज को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्त, जानें-बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में से कौन जीता

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए वनडे सीरीज का बेहतरीन आगाज किया। कंगारू टीम ने यहां मंगलवार को ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 12:07:23

वेस्टइंडीज को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्त, जानें-बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में से कौन जीता

ब्रिजटाउन। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए वनडे सीरीज का बेहतरीन आगाज किया। कंगारू टीम ने यहां मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 133 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 1-4 की करारी हार मिली थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में नौ विकेट पर 252 रन बनाए। बरसात के कारण इंडीज को 49 ओवर में 257 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। कैरेबियाई टीम 26.2 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। कप्तान किरोन पोलार्ड ने 57 गेंदों पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 56 रन ठोके। हेडन वाल्श ने 20, अलझारी जोसेफ ने 17 और शिमरोन हेतमायेर ने 11 रन की पारी खेली। शेष सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

मिशेल स्टार्क रहे मैन ऑफ द मैच, कैरी की फिफ्टी

मैन ऑफ द मैच मिशेल स्टार्क ने पांच विकेट झटके। जोश हैजलवुड को तीन और एडम जम्पा व मिशेल मार्श को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर व कप्तान एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जमाया। कैरी ने 87 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्कों की बदौलत 67 रन जुटाए। एश्टन टर्नर ने 45 गेंदों पर 49 रन बनाए। जोश फिलिप 39, बेन मैक्डरमॉट 28 व मार्श 20 रन पर आउट हुए। हेडन वाल्श ने पांच, अल्झारी जोसफ व अकील हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीसरा वनडे 5 विकेट से हराया

हरारे।
बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे व अंतिम वनडे में पांच विकेट से हरा सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 298 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर ओपनर रेगिस चकाब्वा (84), रयान बुरी (59) और सिकंदर रजा (57) अर्धशतक जमाने में सफल रहे। डियोन मायर्स ने 34 व कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 28 रन का योगदान दिया। मोहम्मद सैफुद्दीन व मुस्ताफिजुर रहमान ने 3-3, महमूदुल्ला ने दो और तस्किन अहमद व शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट झटका।

जवाब में बांग्लादेश ने 48 ओवर में ही लक्ष्य पा लिया। कप्तान तमीम इकबाल ने 97 गेंदों पर आठ चौकों व तीन छक्कों के सहारे 112 रन बनाए। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। विकेटकीपर नुरूल हसन ने नाबाद 45 व आतिफ हुसैन ने नाबाद 26 रन की पारी खेली। लिटन दास ने 32, शाकिब अल हसन व मोहम्मद मिथुन ने 30-30 रन बनाए। वेस्ली माधेवेरे व डोनाल्ड टिरिपानो को 2-2 व ल्यूक जोंगवे को एक विकेट मिला। शाकिब मैन ऑफ द सीरीज रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत