न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Aus V/s Pak : पाकिस्तानी प्रशंसकों को नहीं मिलेगी शराब, स्टेडियम के आसपास बिकेगा हलाल मीट

स्टेडियम में दो जोन पूरी तरह से पाकिस्तानी फैंस के लिए रिजर्व रखे गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए खास व्यवस्था करते हुए स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र को ‘शराब मुक्त’ घोषित किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 6:14:44

Aus V/s Pak : पाकिस्तानी प्रशंसकों को नहीं मिलेगी शराब, स्टेडियम के आसपास बिकेगा हलाल मीट

पाकिस्तान टीम को आस्ट्रेलिया पहुँचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बदतर स्थिति को यह रही कि उनके साथ कोई डॉक्टर आस्ट्रेलिया नहीं आया है। पाक टीम को आस्ट्रेलिया पहुँचते ही बेइज्जती का सामना करना पड़ा जब उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने कोई नहीं आया। यहाँ तक उन्हें अपना सामना खुद ही ट्रक में लोड करना पड़ा। अब पाकिस्तान फैंस को भी आस्ट्रेलिया में काफी मुश्किलात का सामना करना पड़ेगा।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर को पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमों की तैयारी पूरी है। ऑस्ट्रेलिया में भले ही पाकिस्तानी टीम को अभी तक लग्जरी ट्रीटमेंट ना मिला हो, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी फैंस के लिए खास इंतजाम किए हैं। जियो टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पर्थ में पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के आसपास हलाल फूड के सेटअप लगाए हैं। इसके अलावा चाय की भी व्यवस्था वहां है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच में पर्थ स्टेडियम के अंदर 18 हजार के करीब पाकिस्तानी फैंस के आने की उम्मीद है। स्टेडियम में दो जोन पूरी तरह से पाकिस्तानी फैंस के लिए रिजर्व रखे गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए खास व्यवस्था करते हुए स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र को ‘शराब मुक्त’ घोषित किया है। इसके अलावा चाय, हलाल फूड और देसी खाने के विकल्प भी स्टेडियम के आसपास उपलब्ध करा दिए गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का प्रयास है कि स्टेडियम में दर्शकों को फैमिली फ्रेंडली माहौल दिया जाए।

पाकिस्तानी प्लेयर्स को नहीं मिली इज्जत

बता दें कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तानी टीम के लिए सब कुछ वैसा नहीं हुआ है जैसा वह चाहते थे। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर कोई अधिकारी रिसीव करने नहीं पहुंचा। जिसके बाद खिलाड़ियों को खुद ही ट्रक में सामान लादकर वहां से जाना पड़ा। इसके बाद मोहम्मद हफीज ने कैनबरा की कंडीशन और वहां की पिच को लेकर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन इन सबके बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी फैंस के लिए विशेष व्यवस्था कर कुछ हद तक भरपाई कर दी है।

वीजा के कारण डॉक्टर के आने में देरी

हाल ही में वीजा और पासपोर्ट की कुछ समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया में सीनियर टीम को डॉक्टर के बिना और संयुक्त अरब अमीरात में अंडर-19 टीम को टीम मैनेजर के बिना छोड़ दिया गया था। सोहेल सलीम, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में श्रृंखला के लिए आधिकारिक टीम डॉक्टर के रूप में नामित किया गया था, अभी तक टीम में शामिल नहीं हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल