न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Aus. Vs Pak: आमिर जमाल ने रचा इतिहास, बने पाकिस्तान के पहले ऐसे गेंदबाज

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमिर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इतिहास रच दिया है। वह अपने देश के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन या उससे कम मैचों की डेब्यू सीरीज में 18 विकेट चटकाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 3:49:45

Aus. Vs Pak: आमिर जमाल ने रचा इतिहास, बने पाकिस्तान के पहले ऐसे गेंदबाज

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमिर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इतिहास रच दिया है। वह अपने देश के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन या उससे कम मैचों की डेब्यू सीरीज में 18 विकेट चटकाए हैं। जी हां, उन्होंने यह कारनामा सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट में 6 विकेट हॉल लेकर किया। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर के सामने मेजबान टीम 299 रनों पर ढेर हो गई। आमिर ने यहां अपने करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल लिया।

आमिर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। वह अभी तक इस सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे अधिक 18 विकेट चटका चुके हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस सीरीज में इतने विकेट चटकाए हैं।

आमिर ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी इस सीरीज में तबाही मचाई है। सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शानदार 82 रन बनाए, उनकी इस इनिंग के दम पर ही पाकिस्तान 313 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। आमिर अभी तक इस सीरीज में बाबर आजम और इमाम उल हक से अधिक 125 रन बना चुके हैं।

आमिर जमाल इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर ऐसे तीसरे विजिटिंग खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेली तीन मैच की सीरीज में 125 रन बनाने के साथ 15 विकेट चटकाए हो। उनसे पहले यह कारनाम इंग्लैंड के इयान बॉथम और उनके हमवतन वसीम अकरम कर चुके हैं।

बात मुकाबले की करें तो पहली पारी के बाद पाकिस्तान ने 14 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में दो दिन का खेल बाकी है, ऐसे में पाकिस्तान की नजरें कल का पूरा दिन खेलकर कंगारुओं को 400 से अधिक रनों का लक्ष्य देने पर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत