न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbledon : 40 साल बाद यह कारनामा करने वाली पहलीं खिलाड़ी बनीं बार्टी, क्रिकेट में भी आजमा चुकी हैं हाथ

ऑस्ट्रेलिया की 25 वर्षीय खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने शनिवार को साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में महिला एकल का खिताब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 12:07:51

Wimbledon : 40 साल बाद यह कारनामा करने वाली पहलीं खिलाड़ी बनीं बार्टी, क्रिकेट में भी आजमा चुकी हैं हाथ

ऑस्ट्रेलिया की 25 वर्षीय खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने शनिवार को साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में महिला एकल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। दरअसल किसी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी ने 40 साल बाद यह ट्रॉफी जीती है। वर्ल्ड नंबर वन बार्टी ने फाइनल में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त कैरोलीना प्लिस्कोवा को तीन सेटों में 6-3, 6-7 (4), 6-3 से मात दी। बार्टी ने दूसरा सेट कड़े संघर्ष में गंवा दिया, लेकिन निर्णायक सेट में पूरा जोर लगाकर बाजी मार ली। बार्टी बचपन में नेटबॉल खेलती थीं। उन्होंने 10 साल पहले विंबलडन के कोर्ट पर चमक बिखेरी और 15 वर्ष की उम्र में जूनियर वर्ग की चैंपियन बनीं।

बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेली थीं बार्टी

बार्टी ने साल 2014 में अमेरिकी ओपन के बाद अचानक टेनिस से ब्रेक लेने का ऐलान किया। वर्ष 2015 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात के बाद उनकी रुचि प्रोफेशनल क्रिकेट की ओर बढ़ी। वे महिलाओं की बिग बैश लीग (बीबीएल) में ब्रिस्बेन हीट की टीम में जगह बनाने में सफल रहीं। उन्हें 9 मैच खेलने का मौका मिला। बीबीएल की असफलता के बाद बार्टी ने साल 2016 में टेनिस कोर्ट पर फिर वापसी की। साल 2017 में वे फ्रेंच ओपन में महिला एकल के फाइनल में पहुंचने में सफल हुईं। साल 2018 में उन्होंने अपनी जोड़ीदार के साथ विंबलडन का महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया। साल 2019 में बार्टी ने फ्रेंच ओपन के रूप में पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। इस जीत के कुछ दिन बाद वे नंबर एक खिलाड़ी भी बन गईं।

आज बेरेटिनी को हरा 20वां ग्रैंडस्लैम जीतना चाहेंगे जोकोविक

दुनिया के नं.1 टेनिस खिलाड़ी सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक आज जब विंबलडन के फाइनल में इटली के माटियो बेरेटिनी के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे तो उनकी निगाहें 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करने पर होगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविक का यह 30वां मेजर फाइनल है जबकि बेरेटिनी यहां जूनियर स्पर्धा में खेल चुके हैं। सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी का यह पहला फाइनल है। अगर बेरेटिनी जीत की लय जारी रख पाते हैं तो वे जर्मनी के बोरिस बेकर (1985) के बाद अपने डेब्यू में ट्रॉफी हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। जोकोविक ने 2018 के बाद से विंबलडन में पिछले 20 मैचों में जीत हासिल की है। जोकोविक ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन भी जीते थे। वे नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, तीन यूएस ओपन और दो फ्रेंच ओपन अपनी झोली में डाल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत