न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: वर्षा बाधित मैच में उच्च वरीयता के आधार पर पुरुष क्रिकेट टी-20 में भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट टी20 फाइनल में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। हांगझू में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद टीम इंडिया को उच्च वरीयता के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। महिला क्रिकेट के बाद भारत ने मेन्स क्रिकेट में भी गोल्ड मेडल जीत लिया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 4:03:40

Asian Games 2023: वर्षा बाधित मैच में उच्च वरीयता के आधार पर पुरुष क्रिकेट टी-20 में भारत ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट टी20 फाइनल में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। हांगझू में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद टीम इंडिया को उच्च वरीयता के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। महिला क्रिकेट के बाद भारत ने मेन्स क्रिकेट में भी गोल्ड मेडल जीत लिया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे कि तभी बारिश ने खेल रोक दिया। इसके बाद खेल दोबारा शुरू ही नहीं हो सका और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया।

एशियाड 2023 में भारत का यह 23वां गोल्ड मेडल है। कुल मेडल की संख्या 102 हो गई है। क्रिकेट में आज दूसरा मुकाबला ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी खेला गया, जहां बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पीट दिया। उस मैच का नतीजा भी डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकला था। दोनों मैच हांगझू स्थित पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड पर खेले गए थे।

महज 9 के स्कोर पर दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। उसे दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही महज 5 रन के स्कोर पर शिवम दुबे ने सलामी बल्लेबाज जुबेद अकबरी को अर्शदीप के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया।

जुबेद 8 गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरे ओपनर मोहम्मद शहजाद को विकेट के पीछे जीतेश शर्मा के हाथों लपकवाकर दूसरा झटका दिया। शहजाद ने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए।

52 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी

अफगानी टीम का स्कोर 12 रन पर ही पहुंचा था कि रवि बिश्नोई की थ्रो पर नूर अली जादरान भी सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद शाहीदुल्लाह कमाल और अफसर जजई के बीच 37 रन की छोटी सी साझेदारी हुई, जिसे रवि बिश्नोई ने ब्रेक किया। रवि ने जजई को 10वें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर 49 के स्कोर पर चौथा झटका दिया।

जजई ने 20 गेंद पर 15 रन बनाए। इसके बाद 5वां विकेट करीम जनत (1) के रूप में 52 के स्कोर पर गिरा। करीम को शाहबाज अहमद ने क्लीन बोल्ड किया। अफगानिस्तान की पारी 18.2 ओवर में 112 रन पर ही पहुंची थी कि बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के बाद मैच रद्द कर दिया गया और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया।

इस नियम के तहत जीता भारत

एशियन गेम्स 2023 के नियमानुसार, बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में हाई रैंकिंग वाली टीम को विजयी घोषित किया जाता है। रैंकिंग में टीम इंडिया अफगानिस्तान से कहीं आगे है, इसलिए बारिश के कारण मैच रद्द होने पर भारत गोल्ड मेडल मिला है तो अफगानिस्तान की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत