न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: स्क्वैश टीम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हरा कर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। शनिवार को स्क्वैश टीम इवेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर यह गोल्ड जीता।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 5:41:13

Asian Games 2023: स्क्वैश टीम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हरा कर भारत ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। शनिवार को स्क्वैश टीम इवेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर यह गोल्ड जीता। भारत-पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पाकिस्तान टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारत ने आखिर में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड जीता। स्क्वैश में इससे पहले महिला टीम ने शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

शुरुआत में पिछड़ गया था भारत

भारत के लिए पहला मैच महेश मागाओंकर खेलने उतरे थे जो कि पाकिस्तान के इकबाल नासिर से 0-3 से हार गए। इसके बाद भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी पर मैच बचाने की जिम्मेदारी थी। सौरव ने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और मैच 3-0 से आसानी से अपने नाम किया। निर्णायक गेम में भारत की ओर से अभय सिंह उतरे। उनके सामने पाकिस्तान के नूर जमान थे। दोनों के बीच यह मैच पांच गेम तक चला। निर्णायक गेम में भारत के अभय भारी पड़े और देश के खाते में एक और मेडल आया।

जीत के नायक रहे अभय सिंह

मैच के नायक चेन्नई के अभय सिंह रहे जिन्होंने उतार चढ़ाव भरे निर्णायक मैच में गजब का संयम दिखाते हुए नूर जमां को 3-2 से पराजित किया। इस मैच में 25 वर्षीय भारतीय ने दो स्वर्ण पदक अंक बचाये और विजेता रहे। इस जीत के बाद उन्होंने अपना रैकेट हवा में उछाल दिया। इससे पहले अनुभवी सौरव घोषाल ने मोहम्मद असीम खान पर 3-0 की जीत से भारत को मुकाबले में वापसी करायी क्योंकि महेश मंगावंकर शुरुआती मैच में इकबाल नासिर से इसी अंतर से हार गये थे।

भारत ने इस तरह लीग चरण में पाकिस्तान से मिली शिकस्त का बदला चुकता किया। भारत ने इंचियोन 2014 चरण में पुरुष टीम स्क्वाश स्वर्ण पदक जीता था जबकि पाकिस्तान ने पिछला स्वर्ण पदक ग्वांग्झू 2010 में जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत