न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: क्या होगी सूर्या-गंभीर की रणनीति? सैमसन, रिंकू और कुलदीप को बैठना पड़ सकता है बाहर

यह मैच कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की रणनीतिक सोच का पहला बड़ा इम्तिहान भी होगा। लंबे समय बाद भारत कोई टी20 इंटरनेशनल खेल रहा है और ऐसे में प्लेइंग इलेवन के चयन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 9:33:42

Asia Cup 2025: क्या होगी सूर्या-गंभीर की रणनीति? सैमसन, रिंकू और कुलदीप को बैठना पड़ सकता है बाहर

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह मैच कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की रणनीतिक सोच का पहला बड़ा इम्तिहान भी होगा। लंबे समय बाद भारत कोई टी20 इंटरनेशनल खेल रहा है और ऐसे में प्लेइंग इलेवन के चयन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

शुभमन गिल करेंगे पारी की शुरुआत

शुभमन गिल की टी20 सेटअप में धमाकेदार वापसी हुई है। उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ऐसे में उनका प्लेइंग XI में होना तय माना जा रहा है। गिल के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका युवा अभिषेक शर्मा को मिल सकता है। इस वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है।

सैमसन, रिंकू और कुलदीप क्यों हो सकते हैं बाहर?

भारत के पास विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा और संजू सैमसन दोनों विकल्प मौजूद हैं। लेकिन फिनिशर के तौर पर जितेश, सैमसन से आगे माने जा रहे हैं। यही कारण है कि सैमसन को बेंच पर रहना पड़ सकता है।

रिंकू सिंह के लिए भी इस बार टीम में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और जितेश शर्मा जैसे तीन विकल्प पहले से मौजूद हैं जो फिनिशर की भूमिका निभाने में सक्षम हैं। इनमें से पांड्या और दुबे गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम बैलेंस और मजबूत होता है।

वहीं गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव को बाहर बैठाया जा सकता है। कप्तान और कोच की जोड़ी अक्षर पटेल को प्राथमिकता दे सकती है क्योंकि वह बैटिंग में भी टीम को गहराई देते हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे टी20 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों की मौजूदगी हर्षित राणा के खेलने की संभावना को भी कम कर देती है।

भारत की संभावित XI बनाम यूएई

1. शुभमन गिल (उपकप्तान)

2. अभिषेक शर्मा

3. तिलक वर्मा

4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

5. हार्दिक पांड्या

6. जितेश शर्मा (विकेटकीपर)

7. शिवम दुबे

8. अक्षर पटेल

9. जसप्रीत बुमराह

10. अर्शदीप सिंह

11. वरुण चक्रवर्ती

बेंच – संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

टीम इंडिया की संभावित इलेवन देखकर साफ है कि सूर्या और गंभीर इस मैच को सिर्फ यूएई के खिलाफ आसान जीत के तौर पर नहीं ले रहे, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले सही संयोजन तलाशने की कोशिश भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?