Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: दुबई में टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन, संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को मिली प्राथमिकता

टीम मैनेजमेंट ने जितेश शर्मा को संजू सैमसन से ज्यादा प्राथमिकता दी है। जितेश ने मुख्य बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अभ्यास किया, जबकि सैमसन को बाद में मौका मिला। इतना ही नहीं, संजू को भारतीय गेंदबाजों की जगह स्थानीय नेट बॉलर्स और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के सामने बल्लेबाजी करनी पड़ी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 3:00:39

Asia Cup 2025: दुबई में टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन, संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को मिली प्राथमिकता

दुबई में एशिया कप 2025 की तैयारियों का आगाज हो गया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपने पहले दो प्रैक्टिस सेशन पूरे किए। कड़ी धूप में खिलाड़ियों ने फिटनेस और फील्डिंग ड्रिल्स से शुरुआत की और फिर रोशनी जलने के बाद नेट प्रैक्टिस में उतरकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।

फिटनेस सेशन और नेट प्रैक्टिस


भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ ने इस बार खिलाड़ियों के लिए नए फिटनेस स्टैंडर्ड “ब्रॉन्को ड्रिल्स” लागू किए हैं। खिलाड़ियों ने पहले इन्हें पूरा किया और फिर फील्डिंग अभ्यास किया। इसके बाद बल्लेबाजों ने सेंटर विकेट पर बल्लेबाजी की।

इस दौरान बल्लेबाजी क्रम भी साफ नज़र आया। सबसे पहले अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे। गिल की वापसी से टीम के संतुलन में बदलाव दिख रहा है और इसका असर सीधे संजू सैमसन पर पड़ा।
संजू सैमसन पर संकट, जितेश शर्मा को प्राथमिकता

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट ने जितेश शर्मा को संजू सैमसन से ज्यादा प्राथमिकता दी है। जितेश ने मुख्य बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अभ्यास किया, जबकि सैमसन को बाद में मौका मिला। इतना ही नहीं, संजू को भारतीय गेंदबाजों की जगह स्थानीय नेट बॉलर्स और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के सामने बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान अच्छी टाइमिंग दिखाई, लेकिन टीम संयोजन में उनकी जगह सुरक्षित नहीं लग रही।

गेंदबाजों के खिलाफ सख्त परीक्षा

सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा ने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या की गेंदों का सामना किया। टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की तैयारियों को लेकर गंभीर दिखा।

एशिया कप का शेड्यूल

एशिया कप 2025 इस बार टी20 प्रारूप में 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होंगे।

भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेजबान यूएई से होगा, जबकि 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगा।

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में गत विजेता श्रीलंका के साथ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology