न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप 2023: श्रीलंका बनाम बांगलादेश, 51 मैचों में 40 जीत से श्रीलंका का पलड़ा भारी

एशिया कप 2023 की शुरूआत हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने नेपाल को हराकर अपने पक्ष में करने में सफलता प्राप्त की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 1:21:10

एशिया कप 2023: श्रीलंका बनाम बांगलादेश, 51 मैचों में 40 जीत से श्रीलंका का पलड़ा भारी

एशिया कप 2023 की शुरूआत हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने नेपाल को हराकर अपने पक्ष में करने में सफलता प्राप्त की। पाक कप्तान ने इस मैच में कुछ नए रिकॉर्ड बनाने में सफलता प्राप्त की। पाकिस्तान की शुरूआत से संकेत मिला है कि पाक को किसी भी नजर से कमजोर करके आंकना विपक्षी टीम के लिए घातक होगा। 2 सितम्बर को भारत बनाम पाक का मैच इस सीरीज की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में 31 अगस्त को पल्लीकेले में श्रीलंका का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें ग्रुप बी में हैं। श्रीलंकाई टीम की कमान दासुन शनाका के हाथों में है, जबकि शाकिब अल हसन बांग्लादेशी टीम का नेतृत्व करेंगे। मुश्फिकुर रहीम और मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेशी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से हैं।

कुसल मेंडिस, चरित असलांका और मथीशा पथिराना लंकाई टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से हैं। इन दोनों टीमों ने अब तक वनडे सीरीज में कुल 51 मैच खेले हैं, जहां श्रीलंका ने 40 मैच जीते, जबकि बांग्लादेश ने 9 मैच जीते, दो मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला। गुरुवार 31 अगस्त को कैंडी में इन दोनों टीमों के बीच एक और शानदार मुकाबले की उम्मीद है।

पल्लीकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का विकेट पर नेचुरल है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों इस पर लाभ उठा सकते हैं। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स का दबदबा रह सकता है। इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन है। इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा टीमों के नाम शानदार रिकॉर्ड हैं। उन्होंने इस मैदान पर 60% मैच जीते हैं।

कुसल परेरा COVID-19 से पीड़ित हैं। उन्हें टीम के लिए चुन लिया गया है, लेकिन वह तभी टीम से जुड़ेंगे जब वह फिट घोषित हो जाएंगे। लिटन दास के लिए एशिया कप 2023 पहले ही समाप्त हो चुका है। वह वायरल बुखार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महेश तीक्षना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता/मथीशा पथिराना।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

अनामुल हक, नईम शेख, नजमुल हुसैन शांतो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मेहदी हसन।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल