न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2023: बारिश बन सकती है खलनायक, मैच रद्द हुआ तो भारत को जीतने होंगे अगले दोनों मैच

भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां कल रोका गया था। मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के चलते आगे का मैच नहीं खेला जा सका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 12:34:56

Asia Cup 2023: बारिश बन सकती है खलनायक, मैच रद्द हुआ तो भारत को जीतने होंगे अगले दोनों मैच

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 राउंड में खेला गया मैच 10 सितंबर को भारी बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका है। अब ये मुकाबला आज 11 सितंबर को रिजर्व-डे पर पूरा किया जाएगा। यानी आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। वहीं मौसम विभाग ने आज भी मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आज रिजर्व डे पर भी मैच में बारिश विलेन बनी तो क्या होगा? इससे कौन सी टीम को फायदा होगा? कौन सी टीम एशिया कप के फाइनल में जगह बनाएगी?

ज्ञात हो कि एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच भिड़ंत हुई। लेकिन, पहली पारी आधी भी नहीं हुई थी कि लगातार बारिश के चलते मुकाबला आज रिजर्व-डे तक पहुंच गया है। आज एक बार फिर आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीम आमने-सामने होंगी। हालांकि आज रिजर्व डे पर भी बारिश के कारण मैच पूरा होने की संभावना नहीं नजर आ रही है।

जहां रोका गया, वहीं से होगा शुरू

नियमानुसार, भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां कल रोका गया था। मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के चलते आगे का मैच नहीं खेला जा सका। आज रिजर्व-डे पर भी टीम इंडिया इसी स्कोर से आगे खेलने उतरेगी। खेल रोके जाने तक विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर नाबाद थे।

भारत को जीतने होंगे अगले दोनों मैच

मौसम विभाग ने आज 11 सितंबर यानी रिजर्व-डे को भी कोलंबो बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आज भी मैच पूरा नहीं हो सका तो आगे क्या होगा? बता दें कि अगर मैच पूरा नहीं हुआ तो भारत-पाकिस्तान दोनों को 1-1 अंक मिल जाएगा।

मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान और श्रीलंका के 2-2 अंक हैं। पाकिस्तान बेहतर नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। भारत-पाक मैच रद्द होने पर पाकिस्तान 3 अंकों पर पहुंच जाएगा और भारत के पास 1 अंक होगा। ऐसे में भारत को 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश को हराना होगा। तभी वह फाइनल में पहुंच सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत