Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट में अश्विन के निशाने पर ये रिकॉर्ड, साउदी ने वेगनर के लिए कहा, श्रीलंका ने इंडीज पर कसा शिकंजा

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं। टेस्ट में उनका जबरदस्त स्ट्राइक रेट है। वे 419 विकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 8:57:45

मुंबई टेस्ट में अश्विन के निशाने पर ये रिकॉर्ड, साउदी ने वेगनर के लिए कहा, श्रीलंका ने इंडीज पर कसा शिकंजा

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं। टेस्ट में उनका जबरदस्त स्ट्राइक रेट है। वे 419 विकेट झटक चुके हैं। शुक्रवार (3 दिसंबर) से मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे अश्विन के निशाने पर कुछ रिकॉर्ड रहेंगे। वे अगर 3 विकेट लेने में सफल रहे तो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलक (421) को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही अश्विन टेस्ट के 12वें सफलतम गेंदबाज बन जाएंगे।

अश्विन अगर 8 विकेट झटक लेते हैं तो 2 और रिकॉर्ड अपने खाते में डाल लेंगे। ऐसा करने पर वे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व कीवी दिग्गज तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली (65) के नाम पर दर्ज है। इसके अलावा 8 विकेट लेकर वे वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी इस मामले में अनिल कुंबले (38) नं.1 गेंदबाज हैं।
r ashwin,tim southee,sri lanka,west indies,mumbai test,sports news in hindi टिम साउदी को स्विंग मिलने की उम्मीद, कानपुर में झटके थे 8 विकेट

अनुभवी कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने वानखेड़े की पिच को लेकर भविष्यवाणी की है। साउदी का मानना है कि यहां तापमान गिरने और लंबे समय तक कवर बिछे होने से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी। दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर प्रेस से मुखातिब हुए साउदी ने कहा कि बरसात के कारण फिलहाल पिच पर कवर बिछे होने से स्विंग मिल सकती है। विकेट काफी समय से कवर के नीचे हैं। देखते हैं कि कल कैसा रहता है। उम्मीद है कि गैरी स्टीड (कोच) और केन विलियमसन (कप्तान) इसका मुआयना करेंगे।

यह अलग तरह की चुनौती है लेकिन विकेट कैसा भी हो, हमें उसके अनुकूल ढलना होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनर को एकादश में शामिल किए जाने के सवाल पर साउदी ने कहा कि कोच व कप्तान अगले 24 घंटे में इस पर फैसला लेंगे। दोपहर में विकेट को देखकर और मौसम के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा। कानपुर में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन अब वह बीत चुका है। अब हमें नई चुनौती का सामना करना है। साउदी ने कानपुर की सपाट पिच पर 8 विकेट चटकाए थे।


r ashwin,tim southee,sri lanka,west indies,mumbai test,sports news in hindi दूसरा टेस्ट : धनंजय डिसिल्वा ने जमाया 8वां सैकड़ा

गाले में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट में श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। श्रीलंका ने आज गुरुवार को खेल के चौथे दिन स्टंप्स के समय तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 328 रन बना लिए थे। उसके पास अब 279 रन की बढ़त हो गई है। धनंजय डिसिल्वा ने करियर का आठवां शतक जमाया। वे अभी 153 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 259 गेंदों का सामना करके 11 चौके और दो छक्के जमाए हैं। उनके साथ लसिथ इम्बुलदेनिया 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों ने नौवें विकेट के लिए 107 रन जोड़ लिए हैं।

श्रीलंका ने सुबह पारी 46/2 रन से आगे बढ़ाई। धनंजय ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (66) का अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज की ओर से वीरासैम परमॉल ने तीन, रोस्टन चेज ने दो और क्रेग ब्रेथवेट ने एक विकेट लिया। उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के पहली पारी में 204 रन के जवाब में 253 रन बनाकर 49 रन की बढ़त हासिल की थी। श्रीलंका ने पहला टेस्ट आसानी से जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology