न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्विन ने खोला भारतीय क्रिकेट में कम्युनिकेशन गैप का राज, शमी को स्पष्टता नहीं थी

अश्विन ने यह स्वीकार किया कि भारतीय क्रिकेट में सब कुछ इनडायरेक्ट यानी परोक्ष रूप से कहा और समझा जाता है, जिससे अक्सर भ्रम की स्थिति बनती है और वही बातें बाद में मीडिया की सुर्खियों में तब्दील हो जाती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 3:30:32

अश्विन ने खोला भारतीय क्रिकेट में कम्युनिकेशन गैप का राज, शमी को स्पष्टता नहीं थी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट सिस्टम में खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच स्पष्ट संवाद की कमी को उजागर किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अश्विन ने यह स्वीकार किया कि भारतीय क्रिकेट में सब कुछ 'इनडायरेक्ट' यानी परोक्ष रूप से कहा और समझा जाता है, जिससे अक्सर भ्रम की स्थिति बनती है और वही बातें बाद में मीडिया की सुर्खियों में तब्दील हो जाती हैं।

इस मुद्दे पर उन्होंने हाल ही में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के उस बयान का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने खुद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुने जाने को लेकर स्पष्टता की कमी पर नाराज़गी जाहिर की थी। शमी ने रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ मैच से पहले कहा था कि अगर वह रणजी खेलने के लिए फिट हैं, तो फिर उन्हें वनडे टीम से बाहर क्यों रखा गया?

"शमी को नहीं थी स्पष्टता" — अश्विन

अश्विन ने कहा, "देखिए शमी ने प्रदर्शन किया और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले। इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन वह क्यों बोले? क्योंकि उन्हें स्पष्टता नहीं थी।"

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद का अभाव अब भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है और यह दोनों पक्षों से बदलने की ज़रूरत है।

अश्विन ने कहा, “मैं एक बात खुलकर कहूंगा — भारतीय क्रिकेट पूरी तरह इनडायरेक्ट बातचीत पर चलता है। मैं सच में चाहता हूं कि यह कल्चर बदले। खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं — दोनों तरफ से ये बदलाव आना चाहिए।”

अगरकर की प्रोफेशनल हैंडलिंग की तारीफ

हालांकि अश्विन ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के रवैये की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अगरकर ने शमी के मसले को संतुलन और पेशेवर तरीके से हैंडल किया, वह सराहनीय है।“मैं उम्मीद करता हूं कि वह फोन कॉल वाकई हुआ होगा। लेकिन अगरकर ने जिस तरह से मीडिया में जाकर मुद्दे को सुलझाया, वह बहुत पॉजिटिव था।”

अगरकर ने अपने बयान में साफ किया था कि शमी को फिटनेस के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था और उन्होंने खुद शमी से इस बारे में कई बार बात की है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर शमी फिट होते, तो वह स्वाभाविक रूप से टीम में शामिल होते।

रणजी में शमी का तूफानी प्रदर्शन

शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट झटके और बंगाल को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के बाद ही उन्होंने अपनी बात मीडिया के सामने रखी थी, जिससे इस पूरे मसले ने तूल पकड़ा।

अश्विन का यह बयान एक बार फिर दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट सिस्टम में पारदर्शिता की सख्त ज़रूरत है। जब सीनियर खिलाड़ी भी संवाद की कमी की बात करें, तो यह एक गंभीर संकेत है कि बीसीसीआई और खिलाड़ियों के बीच की खाई को पाटने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

अगर भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति को वर्ल्ड क्रिकेट में शीर्ष पर बने रहना है, तो संवाद, विश्वास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देना अनिवार्य हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत