Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मैच से पहले अश्विन ने किया था विराट को मैसेज, दी थी चुनौती

मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को मैसेज कर एक चुनौती दी थी। इसका खुसाला खुद अश्विन ने किया। उन्होंने कहा, मैंने विराट कोहली को मैच से पहले मैसेज किया था। उन से कहा कि चलो एक बार फिर बड़े मंच पर भिड़ते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 4:17:01

मैच से पहले अश्विन ने किया था विराट को मैसेज, दी थी चुनौती

बुधवार 22 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से जीता। जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स मैच जीतकर आईपीएल ट्रॉफी के थोड़ा और करीब पहुंच गई। अब उन्हें 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच खेलना है। एलिमिनेटर मैच के हीरो रविचंद्रन अश्विन बने। इस मैच के बाद अश्विन ने एक राज खोला, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने मैच से पहले विराट को मैसेज भेजा था।

अगर आईपीएल 2024 को शामिल कर लिया जाए तो राजस्थान रॉयल्स छह बार आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। राजस्थान आईपीएल के पहले सीजन का विजेता भी रह चुकी है। आईपीएल 2022 में टीम फाइनल मैच हारकर उपविजेता बनीं। हालांकि इस बार भी उम्मीद यही की जा रही है राजस्थान रॉयल्स फाइनल में केकेआर से मुकाबला करती नजर आएगी। इसका कारण यह है कि वह इस समय आत्मविश्वास से भरी हुई है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद केकेआर से अपना हालिया मैच हार चुकी है। वैसे हैदराबाद की टीम मैच को अपने पक्ष में रखने के लिए जबरदस्त कोशिश करती नजर आएगी। 24 मई को खेला जाने वाला इन दोनों टीमों का मैच जबरदस्त रोमांचक होगा, ऐसा विश्वास है।

मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को मैसेज कर एक 'चुनौती' दी थी। इसका खुसाला खुद अश्विन ने किया। उन्होंने कहा, "मैंने विराट कोहली को मैच से पहले मैसेज किया था। उन से कहा कि चलो एक बार फिर बड़े मंच पर भिड़ते हैं।

अश्विन ने 13वें ओवर में कमाल दिखाया। उन्होंने लगातार गेंदों पर कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। इसके अलावा आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट ने भी शानदार गेंदबाजी की। आवेश ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं बोल्ट ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट निकाला। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 43 रन देकर एक और संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट निकाला।
अश्विन, आवेश और बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। विराट कोहली 33, फाफ डु प्लेसिस 17 और रजत पाटीदार 34 रन बनाकर आउट हुए।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 45, रियान पराग ने 36 और शिमरोन हेटमायर ने 26 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology