न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंग्रेज दर्शक ने ऑस्ट्रेलियाई प्रेमिका को किया प्रपोज, वीडियो वायरल, U-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर कई सालों से जंग चल रही है। दोनों को भारत-पाकिस्तान की तरह चिर-प्रतिद्वंद्वी माना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 11:59:08

अंग्रेज दर्शक ने ऑस्ट्रेलियाई प्रेमिका को किया प्रपोज, वीडियो वायरल, U-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर कई सालों से जंग चल रही है। दोनों को भारत-पाकिस्तान की तरह चिर-प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। फिलहाल उनके बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में पांच मैच की सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। आज मैच के दौरान दोनों देशों के दर्शकों में हुई एक प्यारी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो खूब वायरल हो रही है। दरअसल जब ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी चल रही थी तो दर्शक दीर्घा में इंग्लैंड के एक युवा फैन ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अंग्रेज युवक रॉब ने ऑस्ट्रेलिया की प्रेमिका नताली को प्रपोज किया, जिस पर युवती ने हां कह दिया। प्रपोजल स्वीकार कर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को गले लगा लिया। इसके बाद नताली रिंग पहनते हुए भी दिखाई दी।

वहां उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को तहेदिल से बधाई दी। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को लाइव दिखाया गया। रॉब 2017 में एशेज के दौरान इंग्लैंड का हौसला बढ़ाने वाली बार्मी आर्मी के सदस्य थे और तब ही पहली बार नताली से मिले थे। बहरहाल मैच की बात करें तो शुक्रवार को तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 425 रन पर खत्म हुई। अंतिम समाचार मिलने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 107 रन बना लिए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 147 रन बनाए।

ashes series,first test,england,australia,u-19 asia cup,yash dhull,sports news in hindi

U-19 एशिया कप 23 से होगा शुरू, यश धुल को मिली भारत की कप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यूएई में 23 दिसंबर से शुरू हो रहे अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले टीम बेंगलुरू में एनसीए में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। वह 7 बार यह खिताब जीत चुकी है। टीम की कमान दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल को मिली है। साथ ही टीम में दो विकेटकीपर दिनेश बना और आराध्य यादव हैं। भारत को पहला मैच मेजबान यूएई के खिलाफ 23 दिसंबर को खेलना है। इसके बाद वह 25 दिसंबर को पाकिस्तान और 27 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। दोनों सेमीफाइनल 30 दिसंबर और फाइनल 1 जनवरी को होगा।

टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह पन्नू, अंग्रिश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके राशीद, अन्नेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल ताम्बे, निशांत सिंधू, दिनेश बना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राजनगद बावा, राजवर्धन हनगारगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, रिशित रेड्डी, मानव पारख, अमृत राज उपाध्याय, विकी ओसवाल, वास वुत्स (फिटनेस पर निर्भर)।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत