न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : इस मामले में नं.1 अंग्रेज बल्लेबाज बने जो रूट, मार्क टेलर ने इस बात पर जताई हैरानगी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन में पांच मैच की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। आज शुक्रवार को टेस्ट के तीसरे दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 9:12:26

एशेज सीरीज : इस मामले में नं.1 अंग्रेज बल्लेबाज बने जो रूट, मार्क टेलर ने इस बात पर जताई हैरानगी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन में पांच मैच की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। आज शुक्रवार को टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने कुछ हद तक जुझारूपन दिखा वापसी की। इंग्लैंड ने स्टंप्स के समय तक दूसरी पारी में 70 ओवर में दो विकेट पर 220 रन बना लिए थे। वह अब ऑस्ट्रेलिया से 58 रन ही पीछे है, जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं। कप्तान जो रूट 86 और डेविड मलान 80 रन पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 425 और इंग्लैंड ने 147 रन बनाए थे। आज रूट ने इतिहास रच दिया। वे एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले अंग्रेज बल्लेबाज बन गए हैं। रूट के 2021 में 1541 रन हो चुके हैं।

उन्होंने इस मामले में माइकल वॉन को पीछे छोड़ा। वॉन ने 2002 में 1481 रन जुटाए थे। रूट ने इससे पहले 2016 में 1477 और 2015 में 1385 रन बनाए थे। एक कैलेंडर ईयर में अब तक 9 बल्लेबाजों ने 1500 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया है। दो भारतीय सचिन तेंदुलकर (1562) और सुनील गावस्कर (1555) यह कमाल कर चुके हैं। नं.1 पोजिशन पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ (1788) हैं। वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स (1710) दूसरे नंबर पर हैं।

ashes series,joe root,mark taylor,first test,brisbane,josh hazlewood,sports news in hindi

हेजलवुड को सिर्फ 8 ओवर दिए जाने पर टेलर ने जताया आश्चर्य

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि शुक्रवार को दाएं हाथ के अनुभवी कंगारू तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सिर्फ आठ ओवर ही गेंदबाजी की। हेजलवुड ने आखिरी बार 29वें ओवर में गेंदबाजी की और इसके बाद उन्हें आजमाया ही नहीं गया। आखिरी सत्र में उनकी अनुपस्थिति ने उनके चोट लगने की चिंताए बढ़ा दी है। टेलर ने वाइड वर्ल्ड स्पोर्टस से कहा कि हैरानी की बात ये है कि हेजलवुड ने केवल आठ ओवर डाले। मैं वास्तव में नहीं जानता कि उन्होंने आखिरी सत्र में गेंदबाजी क्यों नहीं की और मुझे इसका कारण भी पता नहीं है।

वे मैदान से भी बाहर चले गए थे। हालांकि मैच में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। हालांकि मुझे इस बात की खुशी है कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्सी और हसीब हमीद के जल्दी आउट होने के बाद विकेट नहीं आने पर भी नए कप्तान पेट कमिंस ने टीम को अच्छे से संभाला। उल्लेखनीय है कि कमिंस को विकेटकीपर टिम पेन के कप्तानी छोड़ने के बाद यह जिम्मेदारी मिली है। आम तौर पर फास्ट बॉलर को कप्तान नहीं बनाया जाता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत