Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला टेस्ट : ट्रेविस हेड ने एशेज में जमाया तीसरा सबसे तेज शतक, डेविड वार्नर ने हासिल की यह उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट ब्रिसबेन में जारी है। दो दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर पूरी तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 8:32:23

पहला टेस्ट : ट्रेविस हेड ने एशेज में जमाया तीसरा सबसे तेज शतक, डेविड वार्नर ने हासिल की यह उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट ब्रिसबेन में जारी है। दो दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। आज गुरुवार को स्टंप्स के समय तक मेजबान कंगारू टीम ने 84 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड 112 रन पर नाबाद हैं। खास बात ये है कि हेड ने सिर्फ 85 गेंद में 12 चौके व दो छक्कों की मदद से शतक ठोक दिया। यह 139 साल के इतिहास में एशेज का तीसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (57 गेंद, 2006 में पर्थ में) के नाम है।

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के गिलबर्ट जैसप हैं। गिलबर्ट ने 1902 में ओवल में 76 गेंद में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इंग्लैंड के इयान बॉथम चौथे नंबर पर हैं। बॉथम ने 1982 में मैनचेस्टर में 86 गेंद में सैकड़ा उड़ाया था। अब मैच पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 196 रन की बढ़त ले ली है। हेड के अलावा ओपनर डेविड वार्नर ने 94 रन जुटाए। मार्नस लाबुशाने (74) ने भी अर्धशतक जमाया। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन 147 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद खराब रोशनी के कारण शेष दिन का खेल नहीं हो पाया था।


ashes series,first test,brisbane,travis head,david warner,australia,england,sports news in hindi वार्नर ने उठाया पांच जीवनदान का फायदा, बनाए 94 रन

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए। वे 94 रन पर ओली रोबिनसन की गेंद पर आउट हुए। हालांकि वे काफी भाग्यशाली रहे क्योंकि इससे पहले उन्हें पांच जीवनदान मिले। वार्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उनके नाम अब 62.23 की औसत से 1058 रन हो गए हैं। वार्नर ने घर में इंग्लैंड के खिलाफ छठा अर्धशतक लगाया। कुल मिलाकर करियर में वार्नर ने 87 टेस्ट में 48.39 की औसत से 7405 रन बना लिए हैं।

आज उन्होंने 31वीं फिफ्टी जमाई। वार्नर ने गाबा (ब्रिसबेन) में बतौर ओपनर छठा 50+ स्कोर दर्ज किया। वार्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ 1700 रन के आंकड़े को पार कर लिया। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले 22वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। वार्नर पिछले कई सालों से कंगारू टीम के आधार स्तंभ बने हुए हैं। वे पिछले महीने खत्म हुए टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। हालांकि इससे पहले वे आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आउट ऑफ फॉर्म थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology