न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : 85 साल बाद पहली ही गेंद पर विकेट, इंग्लैंड 147 रन पर ढेर, कैरी-कमिंस ने हासिल की उपलब्धि

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज बुधवार से शुरू हुई। ब्रिसबेन में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 11:11:15

एशेज सीरीज : 85 साल बाद पहली ही गेंद पर विकेट, इंग्लैंड 147 रन पर ढेर, कैरी-कमिंस ने हासिल की उपलब्धि

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज बुधवार से शुरू हुई। ब्रिसबेन में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर अंग्रेज ओपनर रॉरी बर्न्स को बोल्ड कर दिया। एशेज में वर्ष 1936 यानी 85 साल बाद टेस्ट की पहली गेंद पर कोई बल्लेबाज आउट हुआ है। वैसे एशेज के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ है। एशेज पहली बार वर्ष 1882 में खेली गई थी। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। रूट का यह फैसला गलत साबित हुआ। स्टार्क ने पहली ही गेंद पर बर्न्स की गिल्लियां उड़ा दीं। बर्न्स इस सीजन में छठी बार खाता खोले बगैर आउट हुए। इंग्लैंड का आगाज खराब रहा और पूरी टीम 51वें ओवर में 147 रन पर ही ढेर हो गई।

इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर जोस बटलर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उनके अलावा ओली पोप ने 35 रन का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। रूट खाता भी नहीं खोल पाए। हसीब हमीद ने 25 रन की पारी खेली। टीम में वापसी करने वाले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 5 रन ही बना सके। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने 42 रन पर पांच विकेट चटकाए। स्टार्क व जोश हैजलवुड ने 2-2 और कैमरून ग्रीन ने एक विकेट लिया। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन खाली हाथ रहे।

ashes series,first test,australia,england,brisbane,gaba,pat cummins,alex carrey,sports news in hindi

टिम पेन को ब्रेक दिए जाने से मिला विकेटकीपर एलेक्स कैरी को मौका

ऑस्ट्रेलियाई टीम में 30 वर्षीय विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्स कैरी को डेब्यू करने का मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध मैदान 'गाबा' में उतरते ही कैरी के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 461वें खिलाड़ी बन गए हैं। कैरी को पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने बैगी ग्रीन सौंपी। कैरी से पहले 460वें खिलाड़ी के रूप में 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज विल पुकोस्की ने डेब्यू किया था। विकेटकीपर टिम पेन को ब्रेक दिए जाने से कैरी को मौका मिला है।

पेन ने चार साल पुराना एक अश्लील मैसेज वायरल होने से एशेज में कप्तानी करने से मना कर दिया था। उनकी जगह तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कप्तानी सौंपी गई। कमिंस ने भी अपने खाते में एक उपलब्धि जोड़ ली। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 47वें कप्तान बन गए हैं। कमिंस से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की बागडोर 37 वर्षीय पेन के पास थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत