न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ashes : इंग्लैंड का तीसरे दिन ही काम तमाम, ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज, हार से आहत जो रूट ने दी यह रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया ने लाजवाब खेल के साथ पांच मैच की एशेज सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कंगारू टीम ने मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 11:51:31

Ashes : इंग्लैंड का तीसरे दिन ही काम तमाम, ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज, हार से आहत जो रूट ने दी यह रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया ने लाजवाब खेल के साथ पांच मैच की एशेज सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कंगारू टीम ने मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को लंच से पहले ही इंग्लैंड को एक पारी और 14 रन से हरा धूल चटा दी। इंग्लैंड ने सुबह अपनी दूसरी पारी 31/4 रन से आगे बढ़ाई और टीम सिर्फ 68 रन पर ही ढेर हो गई। अपना पहला टेस्ट खेल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 4 ओवर में 7 रन पर 6 विकेट चटकाए। मिशेल स्टार्क को तीन और कैमरून ग्रीन को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 28 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने 11 रन का योगदान दिया।

अन्य नौ बल्लेबाज सिंगल डिजिट में ही रह गए। विकेटकीपर जोस बटलर ने नाबाद 5 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 185 रन तथा ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 267 रन बना 82 रन की बढ़त ली थी। बोलैंड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चौथा टेस्ट 5 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में खेला गया पहला टेस्ट 9 विकेट से और एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट 275 रन से जीता था। पिछले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीवन स्मिथ ने की थी। कप्तान पैट कमिंस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण नहीं खेल पाए थे।

ashes series,australia,england,third test,joe root,scott boland,pat cummins,sports news in hindi

शेष दो टेस्ट में सम्मान बचाने के लिए खेलना होगा : रूट

कप्तान जो रूट हार के बाद काफी निराश नजर आए लेकिन उनका मानना है कि इंग्लैंड को सिर ऊंचा रखना होगा और आगे सम्मान को बचाने के लिए खेलना होगा। रूट ने कहा कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि जब हमें आगे बढ़ने के हमारे अवसर मिलते हैं तो हम उनका फायदा उठाएं। अगर हमारे पास मौके होते तो हम खेल में बहुत आगे होते और हम एक बहुत ही अलग खेल देख रहे होते।

हम जानते थे कि आज हम एक बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम थे और ये वास्तव में निराशाजनक है कि हम ऐसा नहीं कर पाए। हमें सामने आना होगा, सुनिश्चित करना होगा कि हम निजी और यूनिट के तौर पर अपने खेल के सभी एरिया में सुधार करने के लिए ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और वापसी करने में सक्षम होने के लिए वास्तव में एक मजबूत आंतरिक विश्वास होना चाहिए।

हम दो टेस्ट मैच के बाकी रहते 0-3 से पीछे होकर वास्तव में निराश हैं। हमें कोशिश करनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि हम इस दौरे पर कुछ जीत के साथ वापस जाएं। मुझे ये भी लगता है कि कल हमने जिस तरह से गेंदबाजी की वो भी उत्कृष्ट थी। मैं गेंदबाजों के लिए वास्तव में निराश हूं क्योंकि उन्होंने हमें खेल में रखा, हमें बस बेहतर होने की तलाश में रहना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत