Ritika Sajdeh Anushka Sharma#INDvsPAK #ViratKohli #RohitSharma #AnushkaSharma pic.twitter.com/1
गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 119 रनों पर ही सिमट गई। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। ऋषभ पंत के 42 रनों के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद आमिर को 2 विकेट मिले।
जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को बाबर आजम के रूप में पहला विकेट दिलाया। लेकिन मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को आउट होने पर पाकिस्तान पूरी तरह लड़खड़ा गई। 120 रन का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन असंभव भी नहीं था। मगर पाकिस्तानी बल्लेबाज 59 डॉट बॉल खेल गए, जिसका फायदा भारत को मिला। हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया। मोहम्मद सिराज ने रन गति पर लगाम लगाए रखा।HAPPY ANUSHKA SHARMA = HAPPY ME🧿🤍✨ pic.twitter.com/0AqhJLuekf
— Alaska (@alaskawhines) June 9, 2024
















