न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओलम्पिक पदक जीतते ही अमन ने रचा इतिहास, पीवी सिंधु को पीछे छोड़ा

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में भारत के अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग की फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में डारियान टोई क्रूज को 13-5 से हराकर पदक जीता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 8:21:57

ओलम्पिक पदक जीतते ही अमन ने रचा इतिहास, पीवी सिंधु को पीछे छोड़ा

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में भारत के अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग की फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में डारियान टोई क्रूज को 13-5 से हराकर पदक जीता है। मौजूदा ओलंपिक में भारत का कुश्ती से ये पहला पदक आया है।

अमन सहरावत ने 21 साल की उम्र में पदक जीतते ही इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए व्यक्तिगत इवेंट में ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे युवा एथलीट बने हैं। उन्होंने पीवी सिंधु का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रियो ओलंपिक 2016 में बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने रजत पदक जीता था। तब उनकी उम्र 21 साल एक महीना 14 दिन थी। वहीं पेरिस ओलंपिक में अमन सहरावत की उम्र पदक जीतते समय 21 साल 24 दिन है।

अमन पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए उन्होंने पदक जीता है। डारियान टोई क्रूज को हराने के लिए उन्होंने बेहतरीन फुटवर्क का इस्तेमाल किया। उनके सामने विरोधी पहलवान टिक नहीं पाया और शुरू ही से दबाव बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिए।

अमन पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे और उन्होंने निराश नहीं किया। अंडर 23 विश्व चैम्पियन अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0-10 से हार गए थे, लेकिन उन्होंने पदक की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। उनका जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था और बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था। उन्होंने पिता के सपने को पूरा करने के लिए कुश्ती में कदम रखा और आज ओलंपिक मेडल जीतने वाले सबसे युवा एथलीट बनकर इतिहास रच दिया है। अमन ने छत्रसाल स्टेडियम से ट्रेनिंग की, जहां से योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया, रवि दहिया और सुशील कुमार जैसे स्टार पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच सीखे हैं।

भारत ने 2008 के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीता है और यह सिलसिला अमन ने जारी रखा। सुशील कुमार ने बीजिंग (2008) में कांस्य, योगेश्वर दत्त ने लंदन (2012) में, साक्षी मलिक ने रियो (2016) ने कांस्य, रवि दहिया और बजरंग पूनिया ने टोक्यो 2021 में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। कुश्ती में भारत के लिए सबसे पहले ओलंपिक मेडल केधी जाधव ने जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल