न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू क्रिकेटर्स के लिए खुशियों की वापसी! इस सत्र में होंगे सभी टूर्नामेंट, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

कोरोनाकाल के दौरान कुछ भारतीय क्रिकेटर्स खुशनसीब रहे कि उन्हें अंतराष्ट्रीय मुकाबले और आईपीएल खेलने का मौका मिला। हालांकि खेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 8:21:07

घरेलू क्रिकेटर्स के लिए खुशियों की वापसी! इस सत्र में होंगे सभी टूर्नामेंट, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

कोरोनाकाल के दौरान कुछ भारतीय क्रिकेटर्स खुशनसीब रहे कि उन्हें अंतराष्ट्रीय मुकाबले और आईपीएल खेलने का मौका मिला। हालांकि खेल की अधिकांश गतिविधियां ठप होने का असर देश के घरेलू क्रिकेट में भी देखने को मिला और कई प्रतिभावान और स्थानीय खिलाड़ी खेलने से महरूम रह गए। इसके अलावा मैदान पर नहीं जाने से उनकी प्रेक्टिस और फिटनेस पर भी फर्क पड़ा। अब उनकी निराशा दूर होने जा रही है। भारत के घरेलू क्रिकेटरों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है। नए सीजन की शुरुआत महिला वनडे टूर्नामेंट से होगी और फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) का भी आयोजन किया जाएगा। पिछले साल महामारी के कारण स्थगित किए गए देश के सर्वोच्च प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की वापसी होने जा रही है। 38 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 16 नवंबर से होगी और ये 3 महीने तक चलेगा। घरेलू सीजन का अंत विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) से होगा। इसे 23 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी रखा जाएगा ध्यान

बीसीसीआई ने आज नए सीजन का ऐलान करते हुए कहा कि बोर्ड को पूरा यकीन है कि वह सभी टूर्नामेंटों को सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेगा, जिसमें सभी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। बोर्ड ने पिछले साल कोरोना वायरस के कारण सीजन को घटा दिया था और इसमें मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट ही आयोजित किए गए थे।

बोर्ड के मुताबिक 2021-22 सत्र में सभी आयु वर्गों में कुल मिलाकर 2127 घरेलू मैच खेले जाएंगे, जिसमें सबसे लंबा सीजन रणजी ट्रॉफी का होगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक ये नहीं बताया गया है कि इन सभी टूर्नामेंट में बायो-बबल की व्यवस्था रहेगी या नहीं। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते 4 मई को आईपीएल स्थगित कर दिया गया था। बचे 31 मैच सितंबर-अक्टूबर में यूएई में होने हैं।

जानें कब होगा कौनसा टूर्नामेंट

21 सितंबर : सीनियर महिला वनडे लीग

27 अक्टूबर: सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी

20 अक्टूबर-12 नवंबर : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

16 नवंबर-19 फरवरी : रणजी ट्रॉफी

23 फरवरी-26 मार्च : विजय हजारे ट्रॉफी

अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 के भी महिलाओं और पुरुषों की कैटेगरी के सभी बड़े टूर्नामेंटों का आयोजन भी इस दौरान किया जाएगा। इनमें सीके नायडू ट्रॉफी, वीनू माकड़ ट्रॉफी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी और वनडे-टी20 लीग शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत