Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन को नं.1 मानते हैं डोनाल्ड, कोहली ने धोनी को पछाड़ा, कनेरिया ने किया भारतीय कप्तान का समर्थन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जब तक खेले, गेंदबाजों के लिए उनका विकेट लेना बड़ी चुनौती रहा। शानदार तकनीक के साथ बल्लेबाजी करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 8:38:34

सचिन को नं.1 मानते हैं डोनाल्ड, कोहली ने धोनी को पछाड़ा, कनेरिया ने किया भारतीय कप्तान का समर्थन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जब तक खेले, गेंदबाजों के लिए उनका विकेट लेना बड़ी चुनौती रहा। शानदार तकनीक के साथ बल्लेबाजी करने वाले सचिन को आउट करना कभी आसान नहीं था। बड़े-बड़े गेंदबाज सचिन का लोहा मानते हैं। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड भी उनके कदरदानों में शामिल हैं। डोनाल्ड ने अपने महान बल्लेबाजों की सूची में सचिन को नंबर-1 पोजिशन पर रखा।

उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘क्रिकेट लाइफ स्टोरीज’ पर कहा कि सचिन के पास दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक है और वह किसी भी हिस्से के लिए अनुकूल हो सकती है। मैंने दक्षिण अफ्रीका में पाया कि सचिन उस समय के किसी भी अन्य भारतीय बल्लेबाज की तुलना में हमारी परिस्थितियों और तकनीक को बेहतर तरीके से अपना सकते थे। अगर वे 28 या 30 ओवर तक क्रीज पर खड़े रहते, तो हर गेंदबाज के लिए मुश्किल होती थी। डोनाल्ड ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और इंग्लैंड के माइकल आथरटन की भी तारीफ की।


इस मामले में सफलतम भारतीय कप्तान बने कोहली

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन चुके हैं। कोहली ने यूं तो लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन एक रिकॉर्ड पर किसी की नजर नहीं गई। दरअसल कोहली एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। धोनी और कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 8-8 टेस्ट जीत के साथ बराबरी पर थे, लेकिन लॉर्ड्स की जीत ने कोहली को इस मामले में आगे पहुंचा दिया। कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 और श्रीलंका के खिलाफ 6 टेस्ट जीते हैं। कोहली की कप्तानी में भारत ने 63 टेस्ट में से 37 मुकाबले जीते हैं।


निक काम्पटन ने की कोहली की आलोचना, तो बोले कनेरिया

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक काम्पटन ने कोहली को एक ट्वीट के जरिए बदतमीजी (गाली-गलौच) करने वाला क्रिकेटर बताया। निक की ये बातें पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को अच्छी नहीं लगी। कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि क्या इंग्लैंड हमेशा दूसरे देशों पर शासन करना चाहता है। एक पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर है जो कोहली के आक्रामकता दिखाने के तरीके से निराश है। क्या यह ठीक है और जब आप इसे करते हैं तब? क्या आपको हर समय शासन करना है? जब भी आपके खिलाफ कोई बड़ी टीम होती है, तो वे आप उन्हें नीचा दिखाने के लिए वही हथकंडा अपनाते हैं जो आप इतने सालों से उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। आपने ही इसकी शुरुआत की थी जब जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करने उतरे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology