Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC Final : ‘भारत को खल रही है स्विंग कराने में माहिर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (इंग्लैंड) में जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में मौसम बड़ी भूमिका निभा रहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 7:41:03

WTC Final : ‘भारत को खल रही है स्विंग कराने में माहिर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (इंग्लैंड) में जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में मौसम बड़ी भूमिका निभा रहा है। बरसात विलेन बनी हुई है। चार में से दो दिन का खेल तो बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो गया। मौसम तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। न्यूजीलैंड ने इसका फायदा भी उठाया और जैमिसन के पांच विकेट की मदद से भारत की पहली पारी सिर्फ 217 रन पर समेट दी।

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी कहा है कि टीम इंडिया को स्विंग कराने में माहिर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी खल रही है। 31 वर्षीय भुवनेश्वर को देश में स्विंग के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक माना जाता है। वे गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं।


अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो में पूर्व ओपनर चोपड़ा ने कहा कि भारत निश्चित रूप से भुवनेश्वर को मिस कर रहा है। उनके तीन खास पहलू भी हैं। सबसे पहले वे नई गेंद से जादू करते हैं। दूसरे वे लंबे स्पैल करते हैं और तीसरी बात यह है कि वे बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वे टीम इंडिया के लिए सब कुछ कर सकते थे। चोपड़ा ने कहा कि कीवी गेंदबाजों में कोलिन डि ग्रैंडहोम ने अन्य चार गेंदबाजों की तुलना में सबसे अधिक इनस्विंगर और आउटस्विंगर फेंकी।


स्विंग की स्थिति का उपयोग तभी किया जा सकता है, जब गेंद आपके हाथ से निकल जाए। हमने देखा कि ग्रैंडहोम को काफी स्विंग मिल रही थी तो साउदी और जैमिसन भी कहीं करीब हैं लेकिन शमी और बुमराह गेंद को स्विंग नहीं करते, वे सीम गेंदबाज हैं। भुवी 21 टेस्ट में 63 विकेट ले चुके हैं। साथ ही उनके खाते में 117 वनडे में 138 और 48 टी20 में 45 विकेट हैं। उन्हें श्रीलंका में होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology