न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहाणे ने कहा, दबाव से निपटना जानते हैं मैं और पुजारा, तीसरे टेस्ट में बुमराह बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

इंग्लैंड की धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम की धमक दिख रही है। टीम इंडिया ने दो टेस्ट के बाद पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 8:22:21

रहाणे ने कहा, दबाव से निपटना जानते हैं मैं और पुजारा, तीसरे टेस्ट में बुमराह बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

इंग्लैंड की धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम की धमक दिख रही है। टीम इंडिया ने दो टेस्ट के बाद पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में भारत ने 151 रन से जीत अपने नाम की। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाना है।

यूं तो भारत के हौसले जबरदस्त बुलंद है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच उप कप्तान रहाणे ने सोमवार को कहा कि वे उनकी फॉर्म को लेकर लगातार हो रही पड़ताल को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं क्योंकि लोग हमेशा ही खास खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।

ऐसे लोगों से चिंतित नहीं हैं अजिंक्य रहाणे

रहाणे ने कहा कि मैं खुश हूं कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। मैं हमेशा ही टीम को दिए जाने वाले योगदान को लेकर चिंतित रहता हूं। पुजारा और मैं बहुत लंबे समय से खेल रहे हैं और हमें मालूम है कि दबाव से कैसे निपटना है। हम फॉर्म को लेकर पड़ताल कर रहे लोगों को लेकर चिंतित नहीं हैं। हमारा पूरा ध्यान टीम पर है। हम केवल टीम को योगदान देना चाहते हैं।

जिन बातों पर हमारा नियंत्रण नहीं है, हम उसके बारे में नहीं सोच रहे। लॉर्ड्स में 61 रन की पारी संतोषजनक थी। तब विकेट पर टिकने की जरूरत थी। मेरे और पुजारा के बीच संवाद छोटे लक्ष्य को लेकर और वहां से बड़ी पारी खेलने को लेकर था। पुजारा की पारी भी अहम थी। हम जानते थे कि 170-180 का स्कोर इस पिच पर बहुत अच्छा हो सकता है।

बुमराह 5 विकेट लेते ही कर देंगे ये कमाल

तीसरे टेस्ट में दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बुमराह अगर इस टेस्ट में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह ने अब तक 22 टेस्ट में 95 विकेट झटके हैं। फिलहाल बतौर भारतीय तेज गेंदबाज सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। कपिल ने 25 टेस्ट में यह कारनामा किया। वैसे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। वे 18 टेस्ट में ही इस आंकड़े तक पहुंच गए थे। बुमराह ने नॉटिंघम में 9 और लॉर्ड्स में 3 विकेट लिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत