न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल की छुट्टी, फेल होने के बावजूद तीसरे एशेज टेस्ट में खेलेंगे हैरिस

हाल ही भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। उनसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 12:01:21

एक पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल की छुट्टी, फेल होने के बावजूद तीसरे एशेज टेस्ट में खेलेंगे हैरिस

हाल ही भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। उनसे पहले टेस्ट में यह कमाल सिर्फ जिम लेकर और अनिल कुंबले ने किया था। भारतीय मूल के एजाज इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम में जगह नहीं बना पाए। पहला टेस्ट 1 जनवरी से शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत करने के लिए टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैग्नर, काइल जैमिसन के साथ मैट हेनरी को शामिल किया है।

एकमात्र स्पिनर के तौर पर रचिन रवींद्र को जगह मिली है। एजाज को नहीं चुनने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच न्यूजीलैंड टीम ने बयान जारी कर कहा कि वहां की कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए एजाज को नहीं चुना गया है। इसके अलावा नियमित कप्तान केन विलियमसन चोट के कारण नहीं खेलेंगे। कप्तानी बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम को दी गई है।

टीम : टॉम लैथम (कप्तान), रॉस टेलर, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, टिम साउदी, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवन कॉन्वे, नील वैग्नर, विल यंग।

ajaz patel,marcus harris,newzealand,bangladesh,australia,ashes series,sports news in hindi

ऑस्ट्रेलियाई कोच लेंगर ने हैरिस के पक्ष में कही ये बातें

मेलबोर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस का खेलना तय है। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन टेस्ट 9 विकेट और एडिलेड डे-नाइट टेस्ट 273 रन से जीत पांच मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जस्टिन लेंगर ने बताया कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में हैरिस ही पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि वे शुरुआती दोनों टेस्ट में फेल रहे। लेंगर ने कहा कि हैरिस टेस्ट खेलेंगे, इसको लेकर कोई संशय नहीं है। यह उनका घरेलू मैदान है। उन्होंने मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में काफी मैच खेले हैं। उन्हें जितने रन बनाने चाहिए थे उन्होंने उतने रन नहीं बनाए हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है।

हैरिस को पता है कि उन्हें कैसे खेलना है। वे टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और हम जानते हैं कि वे बहुत ही अच्छे बल्लेबाज हैं। हम अपने लिए और उनके लिए यह उम्मीद करते हैं कि वे अच्छा खेलेंगे और डेविड वार्नर के साथ अच्छी साझेदारी करेंगे। खिलाड़ियों पर भरोसा जताना सबसे अहम चीजों में से एक है। स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग, मार्क टेलर और एलन बॉर्डर ने मुझसे कहा था कि आप टीम में है, तब मैं सुपरमैन के जैसा महसूस कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत