न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मनाक हार के बाद उखड़ने लगे गड़े मुर्दे, शाहिद अफरीदी ने खाई थी कुरान की कसम

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद गड़े मुर्दे उखड़ने शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत शाहिद अफरीदी की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई जिसमें उन्होंने वर्तमान टीम की तुलना 2009 की पाकिस्तान टीम से कर दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 4:45:11

शर्मनाक हार के बाद उखड़ने लगे गड़े मुर्दे, शाहिद अफरीदी ने खाई थी कुरान की कसम

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद गड़े मुर्दे उखड़ने शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत शाहिद अफरीदी की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई जिसमें उन्होंने वर्तमान टीम की तुलना 2009 की पाकिस्तान टीम से कर दी। अफरीदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि तब के कप्तान यूनुस खान से टीम खफा थी। इसके बावजूद यूनुस की कप्तानी में टीम ने इतिहास रच दिया था। अब इसी सोशल मीडिया में शाहिद अफरीदी, यूनुस खान, मोहम्मद यूसुफ (यूसुफ योहाना), शोएब मलिक, कामरान अकमल, उमर अकमल के पुराने दावे वायरल हो गए हैं, जिसमें जूतमपैजार की स्थिति सी बनी दिखती है।

शाहिद अफरीदी के इस पोस्ट के बाद यूनुस खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें यूनूस कह रहे हैं कि वे अफरीदी ही थे, जिन्होंने उनके खिलाफ अभियान चलाया था। यूनुस कहते हैं कि शाहिद अफरीदी ने उनके खिलाफ साथ देने के लिए साथियों को कुरान की कसम खिलाई थी।

दिलचस्प बात यह है कि यह कुरान टीम का ही एक युवा साथी खुद उनसे ही मांगकर ले गया था। इस पर एंकर कहता है कि क्या वह युवा खिलाड़ी उमर अकमल थे। यूनुस इस पर हां या ना नहीं कहते, लेकिन यह जरूर कहते हैं कि आप देख लीजिए कि जो खिलाड़ी कुरान लेकर गया, वह आज किस दशा में है।

यूनुस खान और शाहिद अफरीदी के इस विवाद से जुड़े कई और खिलाड़ियों के बयान वायरल हैं। इनमें से एक में मोहम्मद यूसुफ बताते हैं कि यूनुस से प्रॉब्लम मिस्बाह उल हक को थी। दोनों के बीच एक मैच में धीरे खेलने को लेकर बहस भी हुई थी।

यूसुफ इसी वीडियो में बताते हैं कि शाहिद अफरीदी से कुरान की कसम खिलाने का आइडिया शोएब मलिक का था। मलिक ने कहा था कि अफरीदी से कसम खाने को कहा जाए ताकि वह बाद में मुकर ना जाए। इसीलिए सबने कुरान पर हाथ रखा था कि कोई पलट ना जाए।

कामरान अकमल का वीडियो भी इस मसले पर वायरल है। कामरान अकमल बताते हैं कि बात तो यह हुई थी कि चेयरमैन (पीसीबी) के पास चलकर बताया जाए कि टीम के खिलाड़ी कप्तान यूनुस से खफा हैं। बात कप्तानी चेंज कराने को लेकर नहीं थी, बात सिर्फ एटीट्यूड ठीक कराने की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल