न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मनाक: हार के बाद देश वापस नहीं गए पाक खिलाड़ी, बाबर आजम के साथ छुटि्टयाँ मनाने लंदन गए

खबर आई है कि वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाक खिलाड़ी अपने देश वापस नहीं गए हैं, बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए बाबर आजम समेत पांच अन्य खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 8:32:00

शर्मनाक: हार के बाद देश वापस नहीं गए पाक खिलाड़ी, बाबर आजम के साथ छुटि्टयाँ मनाने लंदन गए

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। टीम पहले दो मुकाबलों में अमेरिका और भारत से हारकर ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। ऐसे में अब खबर आई है कि वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाक खिलाड़ी अपने देश वापस नहीं गए हैं, बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए बाबर आजम समेत पांच अन्य खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार कप्तान बाबर आज़म समेत, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान और आजम खान ने पाकिस्तान लौटने से पहले लंदन में छुट्टियां मनाने का फैसला किया है। ये छह खिलाड़ी मंगलवार को शेष टीम के साथ पाकिस्तान नहीं उतरेंगे। इन खिलाड़ियों ने लंदन में अपने मित्रों और परिवार के साथ समय गुजारने का फैसला किया है। कुछ खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम में स्थानीय लीग खेलने की योजना भी बना रहे हैं।

इस बीच मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे। कोई नजदीकी सीरीज न होने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कोचिंग स्टाफ को अपने-अपने देश लौटने की अनुमति दे दी है।

पकिस्तान का टी 20 विश्व कप के ग्रुप ए में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उसे आखिरी जीत रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले में तीन विकेट से मिली। उसे सह मेजबान अमेरिका और चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से हार का सामना करना पड़ा। उसने फिर कनाडा को सात विकेट से हराया।

चार मैचों में चार अंकों के साथ पकिस्तान ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और सुपर आठ में जगह बनाने से दूर रह गए। भारत और अमेरिका ने शीर्ष दो स्थान हासिल कर सुपर आठ में जगह बनायी। पाकिस्तानी टीम अगस्त में दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जिसके बाद इंग्लैंड का अक्टूबर में पकिस्तान का दौरा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल